Breaking
26 Nov 2026, Thu

ज्वेरेव ने गिरोन को हराकर वियना क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

वियना
एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने एर्स्टे बैंक ओपन टेनिस के प्री-क्वार्टर फाइनल यहां मार्कोस गिरोन को 6-2, 7-5 से शिकस्त दी।

रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज जर्मनी के इस खिलाड़ी की यह मौजूदा साल की 61वीं जीत है। इससे उन्होंने 2018 में दर्ज 60 जीत की अपनी रिकॉर्ड में सुधार किया।

ये भी पढ़ें :  आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फिक्स्चर और ग्रुप की घोषणा आईसीसी ने की, 23 फरवरी को होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

ज्वेरेव के सामने क्वार्टर फाइनल में लोरेंजो मुसेटी की चुनौती होगी। गेल मोनफिल्स के बीमारी के कारण अपने दूसरे दौर के मैच से हटने से मुसेटी ने अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की की।

ग्रिगोर दिमित्रोव ने झांग झिझेन को 6-4, 7-5 से हराया। बल्गारिया के तीसरी वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी को अंतिम आठ में जगह बनाने के लिए  टॉमस मचाक से भिड़ना होगा।

ये भी पढ़ें :  ज्योतिर्मयी सिकदर: भारतीय एथलेटिक्स की नई ‘गोल्डन गर्ल’, एशियन गेम्स में रचा इतिहास

ब्रैंडन नकाशिमा और करेन खाचानोव भी अपने अपने मुकाबले जीत कर आगे बढ़ने में सफल रहे।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *