हरियाणा में घटे पराली जलाने के मामले, कैथल बना हॉट स्पॉट, किसानों पर 34 नई एफआईआर हु

कैथल

हरियाणा में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ 19 अक्तूबर से रेड एंट्री करने की कार्रवाई शुरू होने के बाद पराली जलाने के मामलों में तेजी से कमी दर्ज की गई है। पांच दिन में प्रदेश मेंं पराली जलाने के कुल 54 नए मामले आए हैं। इस सीजन में हॉट स्पॉट बन चुके कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल में पराली जलाने के मामलों में कमी आ रही है।

पांच दिन में 54 मामले आए
तिथि            नए मामले

19 अक्तूबर 15
20 अक्तूबर 11
21 अक्तूबर 2
22 अक्तूबर 11
23 अक्तूबर 15

ये भी पढ़ें :  एसआईआर अपडेट: दूसरे चरण के लिए 50.97 करोड़ EPF तैयार, 97.52% पर्चियों का वितरण पूरा

34 नई एफआईआर, 11 किसानों की रेड एंट्री और 15 नए मामले आए
बुधवार को पराली जलाने पर 11 किसानों की मेरी फसल मेरा बीमा पोर्टल के जरिए रेड एंट्री की गई। इसके अलावा 34 नई एफआईआर भी दर्ज की गईं। अभी तक राज्य में कुल 385 किसानों की रेड एंट्री और 127 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। 332 चालान कर किसानों से 8,40,000 रुपये जुर्माना वसूला गया है। अब तक राज्य में पराली जलाने के कुल 680 मामले सामने आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें :  Fastag नए नियम: 1 अप्रैल से टोल टैक्स बिना रुके कटेगा, बदलाव लागू

देश के 36 प्रदूषित शहरों में हरियाणा के 10 जिले
प्रदूषण रोकने के तमाम सरकारी दावों के बीच हरियाणा में हवा की सेहत दिन पर दिन खराब होती जा रही है। बुधवार को देश के 36 प्रदूषित शहरों में हरियाणा के 10 जिले शामिल हैं। इनमें भिवानी और करनाल का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) लेवल रेड जोन में पहुंच गया है। हालांकि, मंगलवार के मुकाबले जींद और सोनीपत में प्रदूषण कम हुआ है। एक दिन पहले दोनों जिलों में प्रदूषण का स्तर रेड जोन में था। अब सोनीपत का एक्यूआई लेवल 272 और जींद का एक्यूआई लेवल 193 हो गया है। नौ जिलों में एक्यूआई लेवल 100 से 200 से बीच यलो जोन में है।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में 25 अक्टूबर से सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन होगा, MSP 4 हजार 892 रुपये/क्विंटल

नौ जिलों में प्रदूषण लेवल यलो जोन में
भिवानी             290
करनाल            284
चरखी दादरी      259
गुरुग्राम             247
फरीदाबाद         238
रोहतक            228
कुरुक्षेत्र            221
हिसार             220
यमुनानगर        196
नारनौल            195
जींद                193
पानीपत            185
पंचकूला            184
कैथल             183
पलवल            136
अंबाला            111
सिरसा             111

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment