त्यौहारों का सीजन शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में, गुड़गांव में पकड़ी नकली मिठाई की फैक्ट्री

गुड़गांव
त्यौहारों का सीजन शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने फर्रूखनगर में रेड की मिठाई की दुकानों से मिठाई के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं। वहीं, नकली मिठाई बनाने की फैक्ट्री की सूचना पर जब टीम मौके पर गई तो फैक्ट्री के कर्मचारी और मालिक इस फैक्ट्री को बंद करके भाग गए। अधिकारियों की मानें तो इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  भारत-पाकिस्तान के बीच रहे तनाव के बाद आज रात 8 बजे पीएम मोदी राष्ट्र को करेंगे संबोधित

फूड सेफ्टी ऑफिसर रमेश चौहान की मानें तो सूचना के आधार पर जब टीम फर्रूखनगर में पहुंची तो अवैध मिठाई की फैक्ट्री के संचालक को इसकी खबर लग गई। इस पर वह फैक्ट्री बंद कर भाग गया। इसके बाद टीम ने दाे मिठाई की दुकानों पर छापा मारकर आधा दर्जन से अधिक मिठाईयों के सैंपल लिए हैं। इन सैंपल को जांच के लिए लैब में भेज दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 1,400 करोड़ रुपए से अधिक की रेल परियोजनाओं की देंगे सौगात

अधिकारियों की मानें तो त्यौहार के सीजन में लगातार मिलावटी अथवा नकली मिठाई बिक्री की सूचना आती रहती है जिसके आधार पर कार्रवाई की जाती है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि उन्हें जहां भी नकली अथवा मिलावटी मिठाई बिक्री की सूचना मिलती है वह तुरंत ही विभाग को इसकी सूचना दे ताकि इस पर कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नारा 'बंटोगे तो कटोगे' चर्चा का विषय बना हुआ

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment