पीसीसी चीफ बैज समेत कांग्रेसी नेता पहुंचे बलरामपुर, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हो कार्रवाई

बलरामपुर

जिला मुख्यालय के कोतवाली थाने में युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में अब राजनीति गरमा गई है. आज पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत कांग्रेसी नेता बलरामपुर पहुंचे और ग्राम संतोषी नगर जाकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की. बैज ने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. मीडिया से बातचीत करते हुए बैज ने छत्तीसगढ़ सरकार और पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है कि गुरु चंद ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है. उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें :  स्वस्थ बचपन की ओर बड़ा कदम, स्कूलों में शुगर कैलोरी बोर्ड लगाने बाल आयोग की अनुशंसा

दीपक बैज के साथ पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम समेत अन्य कांग्रेसी नेता मृतक के घर पहुंचे थे. बैज ने मृतक के परिजनों से काफी देर तक चर्चा की. इस दौरान मृतक के पिता और उसके परिजनों ने थाने में हुए पूरे घटनाक्रम को विस्तार से बताया. मृतक के पिता ने पुलिस द्वारा मारे गए शरीर के चोट के निशान को भी दिखाया.

ये भी पढ़ें :  नन्हे कदम गढ़ेगें सशक्त भारत का भविष्य - आंगनबाड़ी केंद्रों का नया रूप, नई दिशा

विष्णु का सुशासन नहीं, अंग्रेजी की चल रही सरकार : बैज

पूरे मामले में मीडिया से बातचीत करते हुए दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अराजकता की सरकार हो गई है. बलौदाबाजार, लोहारीडीह कवर्धा, सूरजपुर समेत पूरा प्रदेश इस समय जल रहा है. उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. बैज ने कहा कि छग में विष्णु का सुसाशन नहीं बल्कि अंग्रेजों की सरकार चल रही है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment