अभी इंदौर शहर में सुबह व शाम के समय हल्की गुलाबी ठंड का अहसास, दीपावली पर बूंदाबांदी के आसार

इंदौर
अभी इंदौर शहर में सुबह व शाम के समय हल्की गुलाबी ठंड का अहसास शहरवासियों को हो रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इस बार इंदौर में दीपावली पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। बादल भी छाने से तापमान में हल्की गिरावट दिखाई देगी। दाना तूफान अब आंध्रप्रदेश व ओड़िशा के क्षेत्र में चक्रवाती हवा के घेरे में तब्दील हो गया है। इसके प्रभाव से आगामी सप्ताह में पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश होगी। वहीं इंदौर सहित पश्चिमी मप्र के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
 
बादलों के कारण रात का तापमान बढ़ा हुआ रहेगा। वहीं सुबह व शाम के समय शहर में धुंध व कोहरा भी दिखाई देगा। इंदौर में अगले तीन-चार दिन शुष्क रहेंगे। उसके बाद बारिश होने की संभावना है। अभी हवा का रुख उत्तर पश्चिमी है। आगामी दिनों में उत्तरी-पूर्वी हवा चलने पर ठंड का असर शहर में बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें :  यूरोप की जनसंख्या में तेज गिरावट, 2100 तक हो सकता है कोलैप्स

मुंह और नाक पर मास्क लगाएं
गौरतलब है कि अभी दोपहर में धूप रहने के कारण शहरवासियों को गर्मी का अहसास भी हो रहा है। धूप के कारण वातावरण में धूल के कण भी उड़ रहे हैं। ऐसे में घर से बाहर निकलने वाले लोगों को मुंह व नाक पर कपड़ा या मास्क रखने की जरूरत है। वाहन चलाते समय भी चालक हेलमेट पहनें ताकि वे श्वसन रोग, सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बच सकें।

ये भी पढ़ें :  युवा किसान नेता ने गौपूजन, पौधारोपण और विद्यार्थियों से संवाद कर मनाया अवतरण दिवस

शनिवार को शहर में सुबह हल्की धुंध रही और दोपहर में धूप ने गर्मी का अहसास करवाया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को मौसम शुष्क रहेगा और उत्तरी हवाओं के कारण सुबह व शाम के समय हल्की ठंडक का अहसास होगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment