29 अक्टूबर को धनतेरस, जानें महत्व और शुभ समय

धनतेरस 2024 के मौके पर खरीदारी करने का क्या है समय और इसके पीछे की पौराणिक कथा क्या कहती है? आइए जानते हैं धनतेरस 2024 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें.

धनतेरस जिसे धन त्रयोदशी या धन्वंतरि जयंती भी कहा जाता है. पांच दिवसीय दिवाली की शुरुआत धनतेरस से शुरु हो जाती है. धनतेरस के दिन से ही दिवाली की तैयारियां शुरु हो जाती है.

ये भी पढ़ें :  धनतेरस पर सिर्फ खरीदारी नहीं, अपनाएँ ये 5 उपाय और पाएं मां लक्ष्मी की कृपा

आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि इस दिन समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. जिस वजह से हर साल धनतेरस का पर्व मनाया जाता है.

धनतेरस के दिन सोना-चांदी, बर्तन, जमीन-जायदाद, झाड़ू खरीदने का रिवाज होता है. जो व्यक्ति इस दिन किसी भी तरह की खरीदारी करता है, तो उसके जीवन में तेरह गुणा बढ़ोत्तरी होती है.

ये भी पढ़ें :  Microsoft Paint और Notepad में नए AI फीचर्स, Windows 11 यूज़र्स को मिला बड़ा अपडेट

धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से कभी भी आर्थिक रूप से दिक्कत नहीं आती है. इस दिन से ही देवता यमराज के लिए पांच दिनों तक दीप जलाने की शुरुआत भी की जाती है.

धनतेरस त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ -29 अक्टूबर 2024 दोपहर 10:32 बजे से धनतेरस त्रयोदशी तिथि समाप्त – 30 अक्टूबर 2024 दोपहर 01:16 बजे तक

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment