शौच के लिए गए गई युवती से उसी गांव के व्य​क्ति ने किया दुष्कर्म, दहशत में पीडि़ता ने जहर खाकर जान दी

जबलपुर
शौच के लिए गए गई युवती से उसी गांव के व्य​क्ति ने दुष्कर्म कर दिया। घटना से आहत युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे मेडिकल अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को गढ़ा पुलिस ने शव का पीएम कराया। शव को परिजनों को सौंप दिया। इधर गोसलपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :  Twisha Sharma Case: कपल काउंसलिंग के बाद भी नहीं सुधरे हालात, सास ने तीन बार कहा ‘किलर’; 636 पेज की चार्जशीट में कई खुलासे

22 वर्षीय युवती का रिश्ते का फूफा लगता था
गोसलपुर पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय युवती शौच के लिए खेत गई थी। तभी वहां गांव का ही 55 वर्षीय व्य​क्ति पहुंचा। वह युवती का रिश्ते का फूफा लगता था। युवती उसे देखकर घबरा गई। वह कुछ समझ पाती, इसके पूर्व आरोपी ने युवती को दबोच लिया। जबरन उससे दुराचार किया। किसी को कुछ बताने पर जान से खत्म करने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें :  एमपी में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली—महिला व बच्चे की मौत

जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया
इस घटना से युवती को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया। वह घर पहुंची। जहां उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे ​उ​ल्टियां होने लगी। परिजनों ने कारण पूछा, तो उसने आपबीती परिजनाें को बताई। स्‍वजन उसे जबलपुर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर उसे वहां से मेडिकल रेफर कर दिया गया, जहां युवती की मौत हो गई।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment