दिवाली से पहले भोपाल से देवास में बजरंग दल ने लगाए पोस्टर, हिंदुओं के दुकान से ही खरीदें सामान

 भोपाल / देवास

 दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में बजरंग दल ने पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजधानी भोपाल से लेकर देवास तक में ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं। यह होर्डिंग बजरंग दल के लोगों ने लगाए हैं। होर्डिंग देखकर इस पर सियासत तेज हो गई है। बजरंग दल ने लोगों से अपील की है कि दिवाली पर हिंदुओं की दुकान से ही सामान खरीदें।

दिवाली को लेकर लगे हैं पोस्टर

दरअसल, अलग-अलग चौक-चौराहों पर यह पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें लिखा है कि अपना त्यौहार, अपनों से व्यवहार। दिवाली की खरीदी उनसे करे, जो आपकी खरीदी से दिवाली मना सके। इसके बाद नीचे लिखा है कि निवेदक बजरंग दल। ऐसे पोस्टर मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  भीषण गर्मी की सितम के बीच बारिश की फुहारें, मध्य प्रदेश में IMD ने दी गुड न्यूड; पढ़े मौसम अपडेट

बजरंग दल ने इसके जरिए यह संदेश देने की कोशिश की है कि यह हिंदुओं का त्यौहार है। आप हिंदुओं की दुकान से ही सामान खरीदें। हालांकि पहली बार एमपी में ऐसे पोस्टर सार्वजनिक रूप से लगाए गए हैं। इससे पहले बड़े पैमाने पर ऐसे पोस्टर नहीं लगे थे। देवास में भोपाल चौराहे पर यह होर्डिंग है। वहीं, भोपाल शहर में अलग-अलग जगहों पर होर्डिंग लगाई गई है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में दिवाली को लेकर सीएम मोहन यादव ने भी अपील की है कि आप देसी दुकानों से सामान खरीदें। उन्होंने इसकी शुरुआत खुद से कर भी दी है। वह लोकल दुकानों से जाकर सामान की खरीदी कर रहे हैं। वहीं, बजरंग दल ने इसे अलग रंग दे दिया है।

ये भी पढ़ें :  भारत-अमेरिका वार्ता में मजबूत साझेदारी पर जोर, जयशंकर-रुबियो की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस

कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

हिंदुओं से ही सामान खरीदने की अपील वाले पोस्टर को कांग्रेस ने शर्मनाक और घटिया बताया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अवनीश बुंदेला ने सरकार से इस तरह के पोस्टर लगाने वाले खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। अवनीश बुंदेला ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और बीजेपी तोड़ने की राजनीति कर रहे हैं। सब्जी, फूल का व्यापार करने वाले ज्यादातर दूसरे धर्म के लोग हैं, तो क्या ऐसे में भगवान को फूल चढ़ाना बंद कर दें? यह घटिया सोच का परिणाम है।

ये भी पढ़ें :  मोहन सरकार ने महिलाओं के हित में बड़ा कदम उठाया, सिविल सेवाओं में अब 33 के बजाय 35 प्रतिशत पद आरक्षित होंगे

कांग्रेस सनातन विरोधियों के साथ

पोस्टर को शर्मनाक बताए जाने पर बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए उसे सनातन विरोधियों का समर्थक बताया है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस सनातन के खिलाफ बोलने वालों के साथ खड़ी है। सामाजिक संगठनों द्वारा इस तरह की अपील की जाना स्वाभाविक है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment