बाघ अभयारण्यों के निकट रहने वाले कलाकारों ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की

नई दिल्ली
देश के कई बाघ अभयारण्यों के निकट रहने वाले कलाकारों के एक समूह ने मंगलवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में अपने प्रवास के दौरान इन कलाकारों द्वारा बनाई गई एक कला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

ये भी पढ़ें :  मतगणना नियमों में बदलाव: पोस्टल बैलेट के बाद ही शुरू होगी EVM वोटों की गिनती

मुर्मू ने कला की सराहना की और कहा कि मानव और प्रकृति के बीच ‘‘शाश्वत संबंध’’ उनकी कला में परिलक्षित होता है। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान के अनुसार, मुर्मू ने जनता से इन कलाकारों की कला की सराहना करने और कलाकृतियां खरीद कर उन्हें प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। बयान में कहा गया कि ये कलाकार छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, मिजोरम, तेलंगाना, उत्तराखंड और झारखंड से आए थे।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ सड़क हादसा, गुजरात से अयोध्या जा रही ट्रैवलर पलटी, एक महिला की मौत

बयान में कहा गया, ‘‘ये कलाकार ‘सृजन 2024’ पहल के तहत 21 अक्टूबर से अब तक राष्ट्रपति भवन में रह रहे हैं। अपने प्रवास के दौरान कलाकारों ने प्राकृतिक रंगों से आदिवासी समकालीन, सौरा, गोंड, वारली और सोहराई आदि कला रूपों को दर्शाते हुए सुंदर कलाकृतियां बनाईं।’’

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment