राज्यपाल पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएँ दी

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है। प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की है। नागरिकों से कहा है कि दीपावली खुशियाँ बाँटने का पर्व है। वंचितों, जरूरतमंदो के जीवन में खुशियों की ज्योत जलाकर पर्व को मनाया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें :  ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में पशुधन का महत्‍वपूर्ण योगदान : राज्यपाल पटेल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि दीपावली धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक त्योहार है। यह लोगों को एक साथ लाने का उत्सव है। दीपावली का पर्व बताता है कि छोटे-छोटे दीप भी एकजुट होकर अंधकार को पराजित कर सकते हैं। उसी तरह हम सब भी मिलकर राष्ट्र और समाज की समस्याओं और चुनौतियों का समाधान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ गुना में एक बड़े विरोध प्रदर्शन का आयोजन

इसी भाव और भावना के साथ दीपावली का पर्व नवनिर्माण के संकल्प का अवसर है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि दीपावली का उत्सव अनुशासित, शुद्ध, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में मनाएं। उत्साह, उमंग के साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव की गौरवशाली परंपराओं को मजबूत बनाने में योगदान दें।

ये भी पढ़ें :  गुजराती संस्कृति में समरसता का अद्भुत भाव : राज्यपाल पटेल

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment