‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में छठी क्लास के बच्चे ने जीते 12 लाख 50 हजार

मुंबई

'कौन बनेगा करोड़पति 16' के नए एपिसोड में हॉटसीट पर पहले जूनियर कंटेस्टेंट अर्जुन अग्रवाल आए। अर्जुन बड़े होकर एक शतरंज ग्रैंडमास्टर और डॉक्टर बनना चाहते हैं। बिग बी चैंपियन से काफी इंप्रेस हुए और उन्होंने उन्हें तीसरे सबसे यंग शतरंज ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश का वीडियो दिखाया। वो मैसेज देखकर अर्जुन बेहद खुश हुए और उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, 'सर मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं।'

आगे के सवालों के लिए अर्जुन अपनी लाइफलाइन लेते हैं और सही जवाब के लिए मदद मांगते हैं। वह गेम में आगे बढ़ जाते हैं। इसके बाद अर्जुन सुपर संदूक में 9 सवालों के सही जवाब देता है और अपनी लाइफलाइन 'आस्क द एक्सपर्ट' वापस जिंदा कर लेता है। इसके बाद बिग बी 12,50,000 रुपये का 12वां सवाल पूछते हैं: सौर मंडल के कुल द्रव्यमान का कितना प्रतिशत सूर्य पर है? ए)50% बी)75% सी)50% से कम डी)99% से अधिक। इसका सही उत्तर था ऑप्शन D यानी 99 प्रतिशत से अधिक।

ये भी पढ़ें :  साराह स्टीनबर्ग के नाम से जानी जाने वाली एक पूर्व फिल्म निर्देशक और एक्ट्रेस जेनिफर एबॉट की मौत

25 लाख के सवाल पर फंसे अर्जुन
अर्जुन ने एक्सपर्ट अनुजा की मदद मांगी। वो एक बार फिर कंटेस्टेंट को इसका सही उत्तर देने में मदद करती हैं। सही उत्तर ऑप्शन डी था। इसके अलावा, बिग बी 25 लाख रुपये का 13वां सवाल पूछते हैं- मैरी बिस्किट का नाम किस देश के शाही परिवार के नाम पर रखा गया है? ए) इटली बी) रूस सी) मोनाको डी) फ्रांस।

ये भी पढ़ें :  Ed Sheeran started performing on Church Street in Bangalore, police stopped him

ये था सही उत्तर
अर्जुन जवाब नहीं जानते थे और उन्होंने गेम छोड़ने का फैसला किया। कंटेस्टेंट 12,50,000 रुपये घर ले जाते हैं। वह यहां तक कहते हैं कि वह सारा पैसा अपने माता-पिता को दे देंगे, लेकिन अपनी बहन नैना के लिए गिफ्ट भी खरीदेंगे। सही उत्तर देने के लिए अर्जुन ने ऑप्शन A चुना जो गलत था। सही उत्तर था 'B रूस'।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment