Breaking
25 Nov 2026, Wed

साराह स्टीनबर्ग के नाम से जानी जाने वाली एक पूर्व फिल्म निर्देशक और एक्ट्रेस जेनिफर एबॉट की मौत

लंदन
मनोरंजन जगत से पिछले कुछ दिनों से दिल तोड़ने वाली खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में साराह स्टीनबर्ग के नाम से जानी जाने वाली एक पूर्व फिल्म निर्देशक और एक्ट्रेस जेनिफर एबॉट की मौत की खबर सामने आई है। नॉर्थ लंदन के कैमडेन इलाके में एक्ट्रेस के घर में ही उनकी हत्या कर दी गई, जहां पुलिस को वह मृत हालत में मिलीं। पुलिस को शक है कि उन्हें उनकी कीमती हीरे जड़ी रोलेक्स घड़ी के लिए मौत के घाट उतारा गया।

ये भी पढ़ें :  क्या दो साल बाद खतरे में है दिव्या अग्रवाल की शादी? बिजनेसमैन पति संग नहीं रहतीं

पुलिस के मुताबिक, जेनिफर अपने बिस्तर पर कंबल में लिपटी हुई थीं और मुंह पर टेप लगा हुआ था। उनकी भतीजी, जो उनसे संपर्क नहीं कर पा रही थी। हलांकि मदद लेकर घर का दरवाजा तुड़वाया गया। जांच में ये सामने आया कि उनकी मौत सिर पर तेज़ वार से हुई है। घटना के 3 दिन बाद, 13 जून को शाम 6 बजे, एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनका पालतू कॉर्गी तीन दिनों तक बाथरूम में बंद रहा, लेकिन वो अब सुरक्षित है।
 
पुलिस का कहना है कि हीरे जड़ी रोलेक्स की घड़ी चोरी करने के चक्कर में एक्ट्रेस की हत्या की गई है। हालांकि, अभी मामले की जांच चल रही है। बता दें कि जेनिफर एबॉट को आखिरी बार 10 जून को अपने पालतू कॉर्गी कुत्ते के साथ टहलते हुए देखा गया था। 

ये भी पढ़ें :  14 मई यानी बुधवार को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, कल 11 बजे तक रहेगा अनुराधा नक्षत्र

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *