Breaking
24 Nov 2026, Tue

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण

33.24 लाख रूपए की लागत से निर्मित साइबर थाना भवन से साइबर अपराधों की रोकथाम एवं विवेचना में मिलेगी मदद

नवीन पुलिस चौकी रूआबांधा का उद्घाटन, एकलव्य प्रशिक्षण हॉल, काउंसलिंग कक्ष एवं किलकारी कक्ष का किया लोकार्पण

नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए संकल्प अभियान का किया शुभारंभ

रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान सेक्टर-6 भिलाई में महिला थाना के समीप 33.24 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित दुर्ग रेंज के साइबर थाना भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने नवीन पुलिस चौकी रूआबांधा का उद्घाटन तथा पुलिस नियंत्रण कक्ष स्थित उन्नत एकलव्य प्रशिक्षण हॉल, परिवार परामर्श केन्द्र के काउंसलिंग कक्ष एवं किलकारी कक्ष का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज को नशे की समस्या से मुक्त करने के उद्देश्य से पोस्टर विमोचन कर शुभारंभ संकल्प अभियान-नशामुक्ति का भी शुभारंभ किया।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर व्यक्त की गहरी शोक-संवेदना

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नवीन साइबर थाना भवन के लोकार्पण से दुर्ग रेंज में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं विवेचना के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साइबर थाना की स्थापना सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 एवं बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित अपराधों की रोकथाम एवं कार्रवाई के उद्देश्य से की गई है। साइबर थाना का क्षेत्राधिकार दुर्ग रेंज अंतर्गत दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिलों तक रहेगा। नवीन भवन से ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर ठगी एवं अन्य साइबर अपराधों की जांच, अपराधियों की पहचान तथा पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में पुलिस को मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें :  अफीम की खेती पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने पुलिस नियंत्रण कक्ष सेक्टर-6 भिलाई में सीएसआर मद से 15 लाख रूपए की लागत से उन्नत किए गए एकलव्य प्रशिक्षण हॉल तथा जिला खनिज संस्थान न्यास मद से 10 लाख रूपए की लागत से निर्मित परिवार परामर्श केन्द्र के काउंसलिंग कक्ष एवं किलकारी कक्ष का भी लोकार्पण किया। एकलव्य प्रशिक्षण हॉल के उन्नयन से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं परिवार परामर्श केन्द्र में काउंसलिंग कक्ष एवं किलकारी कक्ष की सुविधा से पारिवारिक समस्याओं के निराकरण तथा महिलाओं एवं बच्चों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। नवीन पुलिस चौकी रूआबांधा के प्रारंभ होने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आम नागरिकों को पुलिस सेवाएं सहजता से उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026- दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत विज्ञापन में संशोधन

संकल्प अभियान-नशामुक्ति के माध्यम से समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने की दिशा में कार्य किया जाएगा। पुलिस अधोसंरचना के विस्तार एवं जनजागरूकता अभियान से जनसुरक्षा तथा बेहतर पुलिसिंग को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चन्द्राकर, संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *