Breaking
24 Nov 2026, Tue

जोन स्तर पर सर्वोदय विद्यालयों के खिलाड़ियों का दिखेगा दमखम, कबड्डी-वॉलीबाल में होगी कड़ी टक्कर

योगी सरकार में विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाओं को निखारने की पहल, जोन स्तर पर 26 से 28 नवंबर तक होंगी प्रतियोगिताएं

सीनियर वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर, टीम भावना और अनुशासन को मिलेगा बढ़ावा

जनपद स्तर की प्रतियोगिताओं के बाद अब जोन स्तर पर जुटेंगे विजेता और उपविजेता खिलाड़ी

लखनऊ
योगी सरकार में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों के सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों को जोन स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। 26 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाली कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।

ये भी पढ़ें :  लेखा परीक्षक भर्ती में आरक्षण नियमों के उल्लंघन के दावों को आयोग ने बताया भ्रामक और तथ्यहीन

26 से 28 नवंबर तक जोन स्तर पर होंगे रोमांचक मुकाबले
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत जोन स्तर पर तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें कबड्डी और वॉलीबाल दोनों खेलों में सीनियर वर्ग के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। मुकाबलों में खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता, रणनीति और टीम भावना का प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें :  मेरठ में दुल्हन ने दूध में मिलाई नींद की गोली और... शादी के 10वें दिन जेवर और कैश लेकर भाग निकली लुटेरी ......

खेलों से निखरेगी प्रतिभा, मजबूत होगा आत्मविश्वास
योगी सरकार की पहल से सर्वोदय विद्यालयों में पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों को भी महत्व मिल रहा है। कबड्डी और वॉलीबाल जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में मददगार होंगी। साथ ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार में बकायेदारों को राहत का मौका, ओटीएस में आवेदन का शनिवार को अंतिम अवसर

जिला स्तर पर हो चुका है पहला चरण
समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का पहला चरण 18 और 19 नवंबर को जनपद स्तर पर आयोजित किया गया। अब जोन स्तर पर आयोजन की जिम्मेदारी संयुक्त अथवा उप निदेशक समाज कल्याण को नोडल अधिकारी के रूप में सौंपी गई है। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य व्यवस्थाएं संभालेंगे। प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों का विवरण निदेशालय को उपलब्ध कराया जाएगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *