Breaking
24 Nov 2026, Tue

योगी सरकार की योजना से दो मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर के निजी अस्पताल में हुआ कोक्लियर इम्प्लांट, अब सुन और बोल सकेंगे बच्चे

अलीगढ़
योगी सरकार की योजना ने एक बार फिर दो मासूमों को नया जीवन दे दिया। मासूमों को आवाज मिल गई और बचपन खिलखिला उठा। अलीगढ़ के दो मासूमों का कानपुर के मेहरोत्रा ईएनटी हॉस्पिटल में कोक्लियर इम्प्लांट हुआ है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत इन बच्चों को चिन्हित कर सर्जरी कराई गई। योगी सरकार का संकल्प है कि गरीबी के कारण कोई भी बच्चा इलाज से वंचित न रहे।
      अतरौली के गांव खेड़ा कल्याणपुर निवासी परमवीर का 2 वर्षीय पुत्र बचपन से बोल पाने और सुनने में असमर्थ था। इसी तरह किंजलपुर निवासी मुकेश कुमार का तीन वर्षीय बेटा युवराज सिंह भी बचपन से बोलने और सुनने में असमर्थ था। दोनों परिवार गरीब थे। इलाज का खर्च लाखों रुपये में था। परिवार के लिए यह खर्च उठाना संभव नहीं था। ऐसे में योगी सरकार की योजना इन बच्चों के लिए वरदान बनकर आई।

ये भी पढ़ें :  यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, खराब प्रदर्शन वाले डीएम पर गिरेगी गाज

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बना वरदान
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत इन बच्चों को चिन्हित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव-गांव जाकर बच्चों की जांच की। जिन बच्चों में सुनने और बोलने की समस्या मिली, उन्हें आगे की जांच के लिए भेजा गया। जांच में पता चला कि दोनों बच्चों को कोक्लियर इम्प्लांट की जरूरत है। इसके बाद विभाग ने पूरी प्रक्रिया पूरी कराई। बच्चों को कानपुर के मेहरोत्रा ईएनटी हॉस्पिटल भेजा गया। वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सफल सर्जरी की। एक मासूम की सर्जरी पर करीब 6 लाख रुपए खर्च हुए। अब दोनों बच्चे सुन सकेंगे और धीरे-धीरे बोलना भी सीखेंगे।

जिले में अब तक 31 बच्चों का हुआ इम्प्लांट
जिले में 2021 से अब तक करीब 31 मासूमों का कोक्लियर इम्प्लांट हो चुका है। यह योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। पहले ऐसे बच्चों का इलाज सिर्फ बड़े शहरों के महंगे अस्पतालों में होता था। गरीब परिवार अपने बच्चों का इलाज नहीं करा पाते थे। बच्चे पूरी जिंदगी गूंगे-बहरे रह जाते थे। अब सरकार ने इस योजना को आम लोगों तक पहुंचाया है। चिन्हांकन से लेकर सर्जरी तक का पूरा खर्च सरकार उठा रही है।

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद की संपत्तियों पर 25% तक की छूट

क्या होता है कोक्लियर इम्प्लांट
कोक्लियर इम्प्लांट एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक यंत्र है। इसे कान के अंदर लगाया जाता है। यह यंत्र आवाज को दिमाग तक पहुंचाता है। जिन बच्चों के कान का अंदरूनी हिस्सा काम नहीं करता, उनके लिए यही एकमात्र इलाज है। सर्जरी के बाद बच्चों को स्पीच थेरेपी दी जाती है। इससे वे बोलना सीखते हैं।

योगी सरकार का जताया आभार, परिवारों में खुशी की लहर
सर्जरी के बाद दोनों परिवारों में खुशी की लहर है। दोनों परिवारों ने योगी सरकार का आभार जताया है। परमवीर ने कहा कि उनका बेटा अब तक आवाज नहीं सुन पाता था। उसे पुकारने पर भी कोई जवाब नहीं मिलता था। अब उम्मीद है कि वह सुनकर बोलेगा।मुकेश कुमार ने कहा कि उन्हें लगा था कि उनका बेटा कभी बोल नहीं पाएगा। सरकार की योजना से उनका बेटा नया जीवन पा गया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें :  शिक्षामित्रों को पहचान और संबल दे रही योगी सरकार, 5 मई को गोरखपुर में सीएम करेंगे सम्मान

डीईआईसी मैनेजर मोहम्मद मोनाजिर ने बताया कि सर्जरी के बाद बच्चों को नियमित थेरेपी की जरूरत होगी। विभाग इन बच्चों की निगरानी करता रहेगा। उन्हें स्पीच थेरेपी और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर एन सिंह ने बताया कि जिले में अभी भी ऐसे बच्चों की तलाश जारी है। आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री, आशा बहुएं और आरबीएसके टीम गांव-गांव जाकर बच्चों की जांच कर रही हैं। कोई भी बच्चा इलाज से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों की मुफ्त जांच और इलाज किया जाता है। दिल की बीमारी, कटे होंठ, टेढ़े पैर, सुनने-बोलने की समस्या सहित 30 से ज्यादा बीमारियों का इलाज इसमें शामिल है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *