इंडियन आइडल 15 के दमदार थिएटर राउंड में, प्रतियोगी मिसमी और मानसी ने पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस दी

मुंबई,

 इंडियन आइडल 15 के दमदार थिएटर राउंड में, प्रतियोगी मिसमी और मानसी ने पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस दी है। इस वीकेंड, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के बहुचर्चित सिंगिंग रियलिटी शो, ‘इंडियन आइडल सीज़न 15’ में, टॉप 15 प्रतियोगी ‘थिएटर राउंड’ के दौरान गाना गाकर शो में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।

जज विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल और मेहमान जज नीति मोहन के साथ, यह प्रतियोगिता कड़ी होगी क्योंकि हर प्रतिभाशाली प्रतियोगी अपना बेस्ट परफ़ॉर्मेंस देकर दूसरे को पछाड़ने की कोशिश करेगा। टॉप 15 में जगह बनाने के लिए होगी प्रतियोगियों की तकरार; थिएटर राउंड में शानदार संगीतमय मुकाबला पेश करने वाली, ऐसी ही एक जोड़ी है ‘आइडल की ज़िद्दी गर्ल’ मिसमी और ‘आइडल की क्रेज़ी गर्ल’ मानसी घोष, जो क्रमशः ‘सिलसिला ये चाहत का’ और ‘आ ज़रा’ पर अपना सिंगिंग परफ़ॉर्मेंस देकर मंच पर छा जाएंगी।

ये भी पढ़ें :  Bigg Boss में रीति तिवारी पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘आपको कोई नहीं जानता था’

गुवाहाटी की प्रतिभाशाली गायिका, मिसमी बोस ने कई सालों तक इंडियन आइडल का ऑडिशन दिया है। अंक ज्योतिष से प्रेरित मेकओवर और अपने नाम की नई स्पेलिंग के साथ, मिसमी का दृढ़ संकल्प सफल हुआ है और वह शो में विजयी होने के लिए तैयार हैं। थिएटर राउंड में, मिसमी ने हर नोट में अपना दिल और मन लगा दिया। श्रेया घोषाल ने उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। इस शानदार परफ़ॉर्मेंस के लिए मिसमी की तारीफ करते हुए, श्रेया ने कहा, “आपकी सिंगिंग असाधारण थी! आपके गीत में कई पहलू शामिल थे और आपने उन सभी को कवर किया। आपका सफर और संकल्प हर लाइन में झलकता है। आपने जो कौशल और सांसों पर नियंत्रण दिखाया है वह लाजवाब है, और आपने गीत में जो भावना दिखाई है वह प्रेरणादायक है। कमाल है। मुझे याद है कि बादशाह ने कहा था कि आपकी आवाज़ फ्लॉलेस है और मैं इससे सहमत हूं। आपने गलती की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी।” तारीफों के पुल बांधते हुए, विशाल ददलानी ने पिछले कुछ सालों में मिसमी की प्रगति की सराहना की, उसके सुधार और अटूट फोकस की प्रशंसा की, जबकि नीति मोहन ने उनके लाजवाब नियंत्रण की बात कही।

ये भी पढ़ें :  ‘हाय’ का जवाब भी बन सकता है खतरा: साइबर फ्रॉड को लेकर I4C की चेतावनी

दूसरी ओर, कोलकाता की मानसी 16 साल की उम्र से ही अपने परिवार में कमाने वाली एकमात्र सदस्य रही हैं; अपनी बहुमुखी म्यूज़िक स्टाइल के साथ, मानसी अपने परिवार का समर्थन करने के लिए लाइव शो में फास्ट, फंकी और सूफी जैसी विभिन्न शैलियों में परफ़ॉर्मेंस देती हैं। मानसी ने पहले भी अपनी सादगी और क्रेज़ीनेस से जजों को प्रभावित किया है, चाहे वह ‘खाना, बनाना, गाना, जलाना’ का उनका अनोखा शौक हो या शाकाहारी खाने को खत्म करने की उनकी इच्छा। थिएटर राउंड में उनके करिश्माई परफ़ॉर्मेंस से हैरान होकर, श्रेया ने उनकी सिंगिंग की क्षमता की तुलना सुनिधि चौहान से की, साथ ही मानसी की आवाज़ में महसूस होने वाली मौलिकता पर भी चर्चा करते हुए कहा, “आपके लो नोट्स और अनूठी वोकल टोन ताज़गी का एहसास देती है जो वास्तव में अलग हैं।” विशाल ददलानी ने भी उनके परफ़ॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा, “वह जीतने के लिए ही यहां आई है और मुझे यह पसंद है!” दोनों गायकों ने अपनी विविध शैलियों से जजों को प्रभावित किया। श्रेया ने कहा, “इन दोनों की सिंगिंग संस्कृतियां अनूठी हैं, और उन्होंने ऐसे गाने चुने हैं जिन्होंने वाकई उनके कौशल और फोकस की परीक्षा ली है।”

ये भी पढ़ें :  4 नए AI लैपटॉप्स HP ने लॉन्च किए, मिलेंगे दमदार फीचर्स, इतनी है कीमत

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment