हरिशंकर खटीक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए चंबल संभाग के प्रभारी

भोपाल

भाजपा ने टीकमगढ़ जिले के जतारा विधायक हरिशंकर खटीक को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें चंबल संभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की है। खटीक वर्तमान में पार्टी के प्रदेश महामंत्री पद पर भी कार्यरत हैं, जिससे संगठन के भीतर उनकी मजबूत पकड़ और सक्रियता को लेकर उनकी इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आ रही अमेजन-फ्लिप कार्ट को मनचाही जमीन देगी एमपीआइडीसी

हरिशंकर खटीक की चंबल संभाग में उनकी जिम्मेदारी संगठन को मजबूत बनाने के साथ आगामी चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को और प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। खटीक की संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें इस अहम पद पर तैनात किया है, जिससे चंबल क्षेत्र में पार्टी की पकड़ मजबूत हो सके।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment