मध्य प्रदेश सरकार ₹2300 प्रति क्विंटल पर करेगी धान खरीदी, समस्या होने पर किसान यहां करें कॉल

भोपाल

मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि खरीफ मार्केटिंग सीजन 2024-25 के लिये धान (Dhan MSP) कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2300 और धान ग्रेड-ए का 2320 रुपये है. इसी तरह ज्वार मालदण्डी का 3421 रुपये, ज्वार हाईब्रिड का 3371 रुपये और बाजरा का समर्थन मूल्य 2625 रुपये है. किसानों की एफएक्यू गुणवत्ता की उपज इन्हीं दरों पर उपार्जित की जाएगी. मंत्री राजपूत ने बताया है कि ज्वार एवं बाजरा का उपार्जन 22 नवम्बर से 20 दिसम्बर तक और धान का उपार्जन 2 दिसम्बर से 20 जनवरी 2025 तक किया जायेगा. उपार्जन हर सप्ताह के सोमवार से शुक्रवार तक होगा.

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

45 लाख मीट्रिक टन होगी धान की खरीदी

भारत सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 45 लाख मीट्रिक टन, बाजरा की 3 लाख मीट्रिक टन और ज्वार की 50 हजार मीट्रिक टन की जाएगी. गोदाम स्तर पर खाद्यान्न की गुणवत्ता का परीक्षण उपार्जन एजेंसी के गुणवत्ता सर्वेयर द्वारा स्टेक लगाने के पहले किया जाएगा. परिवहनकर्ता द्वारा समय-सीमा में उपार्जित खाद्यान्न का परिवहन नहीं करने पर पेनाल्टी की व्यवस्था साप्ताहिक रूप से की जाएगी.
ऐसी है भुगतान व्यवस्था

ये भी पढ़ें :  उपभोक्ता संघ के माध्यम से मिलेगा ग्लूटेन फ्री गेहूं बीज : मंत्री सारंग

समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा की खरीदी के बाद भुगतान, कृषक पंजीयन के दौरान आधार नम्बर से लिंक बैंक खाते में किया जाएगा. धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन अवधि के दौरान पड़ोसी राज्यों से उपार्जन केन्द्र पर लायी जाने वाली उपज की अवैध बिक्री को रोकने के लिये समुचित कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर्स को दिये गये हैं.
किसान इस नंबर पर कर सकते हैं काॅल

ये भी पढ़ें :  बच्चों में भगवान का वास है, इन्हें खुश रखना ईश्वर को प्रसन्न रखने के समान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पंजीयन एवं उपार्जन में आने वाली तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिये जिले में एक टेक्निकल सेल का गठन किया जाएगा. राज्य स्तर पर भी तकनीकी सेल का गठन किया जाएगा. जिला स्तरीय समिति उपार्जन संबंधी सभी विवादों का अंतिम निराकरण तथा उपार्जित खाद्यान्न की गुणवत्ता की निगरानी करेगी. राज्य स्तर पर एक कंट्रोल-रूम भी स्थापित किया जाएगा. इसका टेलीफोन नम्बर 0755-2551471 रहेगा. यह उपार्जन अवधि में यह सुबह 9 से रात 7 बजे तक संचालित रहेगा.

Share

Leave a Comment