ऐप को डिलीट करने के बाद भी रह जाती है आपकी पर्सनल इनफार्मेशन

आजकल सभी के स्मार्टफोन में तमाम तरीके के ऐप भरे रहते हैं, कुछ तो उन्होंने अपने काम करने के लिए इंस्टॉल किया होता है लेकिन बहुत सारे ऐसे ऐप होते हैं जो बेवजह ही आपके फोन में रहते हैं और आपको इसका पता भी नहीं रहता है।

इसके अलावा बहुत सारे ऐसे ऐप होते हैं जिन्हें आप वन टाइम इस्तेमाल के लिए इंस्टॉल करते हैं और उसको अनइनस्टॉल भी कर दिए होते हैं, लेकिन यहां इस लेख में हम इस बात का जिक्र करने जा रहे हैं कि आपने जिन वन टाइम इस्तेमाल वाले ऐप को अनइनस्टॉल कर दिया है, उनके पास आपकी कुछ जरूरी इंफॉर्मेशन जैसे आपकी लोकेशन, आपका एड्रेस, आपका मोबाइल नंबर, आपका जीमेल, नंबर सोशल मीडिया फाइल एक्सेस की परमिशन आदि इनफॉरमेशन उसे अप में सेफ रहती है।

ये भी पढ़ें :  गौहर खान ने खरीदी Mercedes-Benz C-Coupe खरीदी

तो अनइनस्टॉल होने के बाद भी उस ऐप में आपके इंफॉर्मेशन सेफ है और किस तरीके से आप इस ऐप से अपने इनफॉरमेशन को लॉगआउट कर पाएंगे यही इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने की कोशिश कर रहे हैं।

आईए जानते हैं क्या है वह स्टेप जिससे आप किसी भी अननोन ऐप से अपनी इंफॉर्मेशन को हटा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  Apple ला रहा है iOS 26.1, नए iPhone में ये फीचर्स और अपडेट होंगे शामिल

– सबसे पहले आपको अपने फोन की सेटिंग में जाना है और इसे ओपन करना है।

– इसके बाद आपको गूगल सर्विसेज का ऑप्शन दिखाई देगा, वहां पर क्लिक करके आपको मैनेज योर अकाउंट पर जाना है।

– यहां से आपको डाटा एंड प्राइवेसी का ऑप्शन दिखाई देगा और इसी के नीचे आपको हिस्ट्री सेटिंग दिखाई देगी।

ये भी पढ़ें :  Pushpa 2 Day 35: हिंदी में बुलेट ट्रेन बनी पुष्पा 2, रिकॉर्ड तोड़ कर रहा कमाई

– हिस्ट्री सेटिंग का ऑप्शन क्लिक करते ही आपको वेब एंड एक्टिविटी का ऑप्शन दिखाई देगा।

– इस पर क्लिक करते ही आपके सामने उन सभी ऐप्स की पूरी लिस्ट आ जाएगी जिनके पास आपका लोकेशन समेत अन्य इनफॉरमेशन को एक्सेस है।

– ऐसे में आप जिन भी वेबसाइट से अपनी इनफॉरमेशन हटाना चाहते हैं आप उस पर क्लिक करें और वहां से अपनी इंफॉर्मेशन को आसानी से डिलीट कर सकते हैं।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment