मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मतदान की अपील

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मताधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। मध्यप्रदेश और देश में जहाँ भी निर्वाचन हो रहा है, वहां के सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने से ही, हमें अपने जनप्रतिनिधि के चयन का अधिकार प्राप्त होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधनी और विजयपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए हो रहे उपचुनाव को दृष्टिगत रखते हुए मीडिया के माध्यम से मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। उल्लेखनीय है कि देश के अन्य राज्यों में भी निर्वाचन प्रक्रिया जारी है।

ये भी पढ़ें :  लाडली बहना योजना: 37वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानिए कब खाते में आएंगे ₹1500 और नए रजिस्ट्रेशन पर क्या है अपडेट

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment