अधिकारियों की आरटीआई एक्टिविस्ट ने की थी शिकायत, 12 विभागों में अब आनलाइन आरटीआई लागू करने के निर्देश

बिलासपुर

आरटीआई एक्टिविस्ट अक्षत सिंह ने 12 विभागों में सूचना के अधिकार के तहत शासन के निर्देश पालन न होने की शिकायत अपर कलेक्टर से की थी।

अक्षत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि आनलाइन आरटीआई प्रणाली

    शिक्षा विभाग,
    ग्रामीण यांत्रिकी सेवा,
    मछली पालन,
    पशुपालन,
    क्रेडा ऊर्जा,
    कृषि उपज मंडी (तोरवा व तिफरा),
    लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सीएमएचओ कार्यालय,
    खनिज विभाग, एसीबी बिलासपुर
    जल संसाधन विभाग

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ के निजी और सरकारी स्कूलों में 7 से 12 अक्टूबर 2024 तक छुट्टी

विभागों में आनलाइन पंजीयन और आनबोर्डिंग प्रक्रिया के तहत कार्य नहीं हो रहा है।

तीन दिनों के अंदर प्रक्रिया पूर्ण करने का आदेश
जानकारी होने के बाद अपर कलेक्टर आरए कुरूवंशी ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए सभी विभाग को तीन दिनों के अंदर सभी विभागों को अपनी आनलाइन जनसूचना अधिकारी की आईडी बना कर कार्यालय को तीन दिनों के अंदर प्रक्रिया पूर्ण करने का आदेश जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

ये भी पढ़ें :  मरवाही वन मंडल में 3 करोड़ 80 लाख की रॉयल्टी घोटाला आया सामने, सुनवाई तीन हफ्ते बाद

शिकायत के बाद प्रशासन ने लिया संज्ञान
आरटीआई एक्टिविस्ट अक्षत सिंह ने शिकायत की थी कि बिलासपुर के कई विभागों में अब तक आनलाइन आरटीआई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इस वजह से नागरिकों को सूचना प्राप्त करने में परेशानी होती थी। कई विभाग जानकारी देने में आनाकानी करते थे, और समय पर सूचना उपलब्ध नहीं कराते थे। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए अपर कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आनलाइन प्रक्रिया लागू करने के लिए तीन दिनों की समय सीमा दी है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment