सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग लाइन अटैच

बिलासपुर

नायब तहसीलदार से गलत तरीके से बातचीत करने वाले सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग को थाने से हटाते हुए लाइन अटैच कर दिया गया है। मामला दो दिन पुराना है जब नायब तहसीलदार ने थाना प्रभारी को फोन लगाकर उन्हें थाना लाये जाने की वजह पूछी थी। इस पूरे बातचीत का आॅडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों संग ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 129वीं कड़ी का श्रवण

फोन पर नायब तहसीलदार से बदसलूकी करते हुए टीआई नवरंग ने कहा था कि, 'तू रुक मैं आता हूँ'।  नायब तहसीलदार का आरोप था कि, पुलिस ने उनसे और उनके परिवार से दुर्व्यवहार किया। स्टेशन से परिजनों को लेकर वे देर रात घर जा रहे थे। उसी बीच आरक्षकों ने रोकते हुए उनसे दुर्व्यवहार किया। अपना परिचय देने के बाद भी पुलिस वाले उन्हें जबरिया थाने ले गए और डाक्टरी मुलाहिजा करने का दबाव बनाया। बाद में पुलिस ने जबरिया कार्रवाई करते हुए उनके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ भी मामले को लेकर लामबंद हो गया था संघ ने कलेक्टर,आईजी व एसपी समेत उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की थी।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : साइबर अपराध रोकने, डिजिटल सुरक्षा पर विशेष जोर दिया जाएः- मुख्य सचिव

इधर मामले के तूल पकडऩे के बाद एसपी ने जांच के निर्देश दिए थे। वही इस पूरे मामले से जुड़ा एक कथित आॅडियो भी वायरल हुआ है जिसमे नायब तहसीलदार और सरकंडा थाना प्रभारी के बीच बातचीत हो रही हैं। इसी के आधार पर टीआई को लाइन अटैच कर दिया गया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment