नई पहल थाने में हुई महिला आरक्षक की गोद भराई, टीआई ने निभाया पिता का फर्ज

रतलाम

 रतलाम (Ratlam) के दीनदयाल नगर थाने (Deendayal Nagar police station ) में बुधवार को एक अनोखा आयोजन देखने को मिला, जब महिला कांस्टेबल शानू जमरा की गोद भराई की रस्म थाने में आयोजित की गई. यह आयोजन इसलिए खास था, क्योंकि शानू जमरा के पिता का 2012 में निधन हो चुका है और उनके परिवार में यह रस्म निभाने वाला कोई नहीं था.

थाने ने निभाई पिता की जिम्मेदारी

महिला कांस्टेबल शानू जमरा डीडी नगर थाने में पदस्थ हैं, जबकि उनके पति ट्रैफिक थाने में कार्यरत हैं. उनका ससुराल धार जिले के मनावर में स्थित है. पिता की अनुपस्थिति में थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने पिता की भूमिका निभाते हुए सभी रस्मों को संपन्न कराया.

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश पर्यटन की प्रमोशनल फिल्म ‘द सितारिस्ट’ को e4m PrimeTime Awards में मिला गोल्ड अवॉर्ड

थाने में हुआ आयोजन

इस मौके पर पूरे थाने को खास तौर पर सजाया गया और गोद भराई की रस्में परंपरागत तरीके से निभाई गईं. लिस स्टाफ ने परिवार जैसा माहौल तैयार कर इस आयोजन को यादगार बना दिया. डीजे की धुन पर थाने के स्टाफ ने भी जश्न मनाया और खुशी में नाचते नजर आए. यह आयोजन न केवल थाने के लिए, बल्कि पूरे शहर के लिए चर्चा का विषय बन गया है.

ये भी पढ़ें :  रूस-यूक्रेन युद्ध में हाल के दिनों में काफी तेजी आई, पुतिन की नई मिसाइल से यूक्रेन से लेकर अमेरिका में खलबली

शहरवासियों ने इस कदम को सराहा

थाने में हुए इस अनूठे आयोजन की शहरवासियों ने जमकर सराहना की. उनका कहना है कि यह पहल इंसानियत और सहकर्मियों के प्रति सहयोग की भावना को दर्शाता है. एडिशनल एसपी रतलाम राजेश खाखा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे पुलिस विभाग के मानवीय पहलू का उत्कृष्ट उदाहरण बताया.

ये भी पढ़ें :  खनिज एवं उपखनिज खनन से हुई राजस्व प्राप्ति में वृद्धि, सोनभद्र का रहा सर्वाधिक योगदान

समाज के लिए संदेश

यह आयोजन यह दर्शाता है कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे अपने सहकर्मियों के जीवन के हर पहलू में साथ खड़े रहते हैं. दीनदयाल नगर थाने में हुआ यह आयोजन मानवीय मूल्यों और सामूहिकता का प्रतीक बन गया है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment