राशिफल शुक्रवार 22 नवंबर 2024

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आपको कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सहकर्मियों के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को आय व व्यय के बीच बैलेंस बनाना चाहिए। आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार करने वालों को आज शुभ समाचार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिल सकती है। घर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को आज पिता का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। भाई-बहन के साथ चला आ रहा मनमुटाव खत्म होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों को आज लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। परीक्षा की तैयारी करने वालों को आवेदन कर सकते हैं। व्यापारियों के व्यापार में विस्तार होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मित्रों के सहयोग से आर्थिक लाभ हो सकता है।

ये भी पढ़ें :  FireBoltt लाएगा पहला बजट स्मार्टफोन Boltt Evo, Geekbench पर फीचर्स लीक

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को आज आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दिक्कतें दूर हो सकती हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज गुस्से पर काबू रखें।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों को आज धन लाभ मिलने की संभावना है। निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे। शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। खर्चों पर काबू रखें। आपका कोई सपना सच हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि- तुला राशि वालों को आज किसी मित्र पर धन खर्च करना पड़ सकता है। परिवार की कलह से मन परेशान हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत का पूरा ध्यान रखें। खान-पान का ध्यान रखें। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आएंगे।

ये भी पढ़ें :  बैतूल में कोयला खदान में दबकर 3 कर्मचारियों की मौत, तीनों के शव खदान से बाहर निकाल लिए गए

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को आज कामकाज के कारण व्यस्तता रह सकती है। धन का निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। धन से जुड़ी प्लानिंग करने से आपको भविष्य में लाभ होगा। खर्चों पर काबू रखें। परिवार की सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कारोबार में लाभ होगा।

धनु राशि- धनु राशि वालों को आज घर व व्यवसाय में धन खर्च करना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। रुपए-पैसे से जुड़े कार्यों में सतर्कता बरतें, वरना धन हानि हो सकती है। नौकरी पेशा करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों को मुनाफा होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

ये भी पढ़ें :  FASTag सिर्फ टोल देने भर का साधन नहीं, अब पार्किंग फीस, इंश्‍योरेंस प्रीम‍ियम भी दे पाएंगे

मकर राशि- मकर राशि वालों को आज प्रोफेशनल लाइफ में सफलता हासिल होगी। मन प्रसन्न रहेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। आज मन की कोई बात पूरी हो सकती है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आज आर्थिक लाभ होगा। विवाह के लिए कुछ लोगों को अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। बिजनेस में लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपकी स्किल की तारीफ हो सकती है। धन से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर भागदौड़ ज्यादा रहेगी।

मीन राशि- मीन राशि वालों को आज अधूरे कार्यों में सफलता हासिल होगी। कुछ लोग कर्ज उतारने में सफल होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान को महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता हासिल होगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment