55 वर्षीय ऑटो मैकेनिक फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, सुसाइड नोट में पुलिस जवान का भी नाम

रायपुर

राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में 55 वर्षीय ऑटो मैकेनिक शहजाद शेख ने खुदकुशी कर ली, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। संजय नगर निवासी शहजाद ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने पूरे परिवार को झूठे केस में फंसाया था, जिसकी वजह से शहजाद ने यह कदम उठाया।

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जब्त कर हेंडराइटिंग जांच के लिए भेजा गया है। घटना के बाद मृतक के परिवार और स्थानीय निवासियों ने आक्रोशित होकर शव को एंबुलेंस में रखकर टिकरापारा थाने का घेराव किया और घंटों प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें :  अम्बिकापुर में ‘असहनीय’ घटना..मृत पिता की अर्थी घर के दरवाजे पर थी, दो भाईयों में संपत्ति को लेकर हुआ आपस में जमकर विवाद

जानकारी के अनुसार, यह विवाद 6 नवंबर को टैगोर नगर में शुरू हुआ, जब शहजाद के बेटे सैफ और भतीजे हाशिम का साजिद अली, लक्की, विक्की और शदाब के साथ झगड़ा हुआ। साजिद और उसके साथियों ने सैफ और हाशिम के साथ मारपीट की। इसके बाद सैफ और हाशिम ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

हालांकि, एक हफ्ते बाद साजिद और उसके साथियों ने शहजाद, उनके बेटे सैफ और भतीजे हाशिम पर टिकरापारा थाने में पलटकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों को आरोपी बनाकर दो दिन तक थाने में पूछताछ के लिए बिठाए रखा।

ये भी पढ़ें :  भजनलाल शर्मा के निर्देशन में राज्य सरकार आमजन को नि:शुल्क सुविधाएं दे रही, अब परिजनों संग खेल रहा है नैतिक

सुसाइड नोट ने किया गंभीर आरोपों का खुलासा
शहजाद द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में कई लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें पुलिसकर्मी के साथ साजिद अली, मोइन निजाम, लक्की, विक्की, शदाब और कलिम कुरैशी शामिल हैं। शहजाद ने इन सभी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

परिवार का न्याय की मांग
घटना से आहत शहजाद के परिजनों और स्थानीय निवासियों ने न्याय की गुहार लगाई है। प्रदर्शन के दौरान उनका कहना था कि झूठे आरोप और पुलिस की पूछताछ ने शहजाद को मानसिक रूप से तोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि सुसाइड नोट में दर्ज सभी नामों के खिलाफ कार्रवाई हो।

ये भी पढ़ें :  माओवादी संगठन को लगेगा बड़ा झटका, पोलित ब्यूरो मेंबर गणपति करेंगे आत्मसमर्पण!

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने सुसाइड नोट की जांच शुरू कर दी है और संबंधित आरोपों की गहनता से जांच करने का आश्वासन दिया है। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment