स्टार प्लस पर फिर से नज़र आएंगे नकुल मेहता!

मुंबई,

 इश्कबाज़ और प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा जैसे स्टार प्लस के शो में अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए जाने जानें वाले एक्टर नकुल मेहता स्टार प्लस पर वापसी कर रहे हैं। इश्कबाज़ और प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा शो में नकुल मेहता की एक्टिंग ने उन्हें खूब तारीफें और अवॉर्ड्स दिलाए हैं। अब वो एक नए अंदाज़ में वापसी कर रहे हैं। वो उड़ने की आशा के खास एपिसोड्स होस्ट करेंगे, जिसमें गुम है किसी के प्यार में के साथ एक खास कोलैबोरेशन भी होगा।

ये भी पढ़ें :  राहु गोचर का असर: शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश से 5 राशियों को बड़ा लाभ

सुपरस्टार बहू कॉम्पिटिशन नाम से इस खास सीरीज में नकुल मेहता एक रोमांचक ट्विस्ट लेकर आएंगे। शो में मजेदार कॉम्पिटिशन होंगे जैसे कि फूड गेसिंग गेम और रजत-सावी और सचिन-साइली के बीच डांस बैटल, जिसमें ढेर सारा एंटरटेनमेंट और सरप्राइज देखने को मिलेगा। उड़ने की आशा और गुम है किसी के प्यार में के बीच सहयोग निश्चित रूप से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेगा और उन्हें देखने के लिए उत्साहित रखेगा। 29 नवंबर को रात 9 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो 'उड़ने की आशा' में सुपरस्टार बहू प्रतियोगिता होगी।'उड़ने की आशा' सोमवार से रविवार रात 9 बजे प्रसारित होता है।

ये भी पढ़ें :  आज का राशिफल 9 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें भविष्यफल, किसे मिलेगा धन लाभ

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment