Breaking
29 Nov 2026, Sun

राहु गोचर का असर: शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश से 5 राशियों को बड़ा लाभ

 राहु का गोचर ज्योतिष में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह अचानक बदलाव, सफलता और अप्रत्याशित लाभ का कारक ग्रह है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 मई को राहु का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश हो चुका है, जो कि 2 अगस्त तक रहेगा. राहु का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कई राशियों के जीवन में बड़ा परिवर्तन लेकर आया है. यह गोचर खासतौर पर करियर, धन और सामाजिक प्रतिष्ठा के मामलों में प्रभाव डालेगा. आइए जानते हैं किन 5 राशियों को इस गोचर से सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है और उनके जीवन में क्या बदलाव देखने को मिलेंगे.

ये भी पढ़ें :  यात्रियों को बिना सफर कराए रेलवे ने कमा लिए 3 लाख रुपए

मेष राशि
राहु का यह गोचर मेष राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से बेहद लाभकारी साबित हो सकता है. अचानक धन लाभ के योग बनेंगे और लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में प्रमोशन का रास्ता खोलेंगी. हालांकि, निर्णय लेते समय जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा, नहीं तो नुकसान भी हो सकता है.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय करियर ग्रोथ का संकेत दे रहा है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी का अवसर मिल सकता है. व्यापारियों को नए क्लाइंट और बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं. इस दौरान आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स आपको सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगी.

ये भी पढ़ें :  मुंबई में एक बार फिर से आतंकी हमले का अलर्ट जारी, धार्मिक स्थानों पर सेक्योरिटी बढ़ाने के निर्देश

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए राहु का यह गोचर सामाजिक प्रतिष्ठा और पहचान बढ़ाने वाला रहेगा. आपके काम की सराहना होगी और आप किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. निवेश से लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन सोच-समझकर निवेश करना बेहतर रहेगा.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय नए अवसरों का रहेगा. खासकर विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है. करियर में बदलाव के योग बन रहे हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें :  ऑनर का नया स्‍मार्टफोन HONOR X9c 5G भारत में 7 जुलाई को होगा लॉन्‍च

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है, क्योंकि राहु का संबंध इस राशि से विशेष रूप से होता है. इस दौरान आय के नए स्रोत बनेंगे और करियर में तेजी से उन्नति होगी. बिजनेस में विस्तार के योग हैं और साझेदारी से भी लाभ मिल सकता है.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *