Breaking
29 Nov 2026, Sun

150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु

 मदुरै
सनातन के लिए शनिवार ऐतिहासिक और भावुक कर देने वाला दिन रहा। आखिर हो भी क्यों न, 150 से अधिक वर्षों में पहली बार तमिलनाडु के मदुरै में स्थित धार्मिक स्थल तिरुपरंकुंद्रम की पहाड़ी पर "दीपथून" के ऊपर कार्तिगई दीपम जो जलाया गया। हजारों लोग इसके गवाह बने। वहां भगवान मुरुगन की जय के नारे गूंज उठे।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर शाम पांच बजे जैसे ही दीप प्रज्वलित किया गया, पत्थर के इस स्तंभ पर दीप जलाने का अधिकार पाने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे श्रद्धालु और हिंदू संगठनों के सदस्य भावुक हो गए।

"महा दीपम" जलते ही कुछ श्रद्धालुओं की आंखों में अश्रु धारा बह निकली, काफी श्रद्धालुओं ने फूल बरसाए। शंख और पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाए, मंत्रोच्चार किया। यही नहीं, खुशी जाहिर करते हुए कुछ श्रद्धालुओं ने अपने ऊपरी अंगवस्त्रम भी हवा में लहराए।

इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। ब्रिटिश शासन के दौरान 1862 और 1912 में किए गए प्रयासों सहित पहले की कोशिशें नाकाम रहने के बाद पहली बार इस स्थान पर दीपम जलाया गया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि 19वीं सदी के मध्य से पहले पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में दीप जलाने की कोशिश हुई थी या वहां दीप जलाया गया था।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : मोहगांव हाई स्कूल में अंग्रेजी, गणित एवं कला विषय के शिक्षकों की पदस्थापना

सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त किए गए हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस एस. वैद्यनाथन और जस्टिस वी. पार्थिबन की मौजूदगी में शनिवार को "दीपथून" पर प्रज्वलित किया गया। मिट्टी के बड़े दीपक में 30 किलोग्राम घी और पांच किलो कपूर डाला गया था और इसमें करीब 50 मीटर लंबी सूती बाती बनाई गई थी।

सीआरपीएफ के आईजी विक्रम ने बताया कि दीपथून के पास आम लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी और समारोह में चुनिंदा लोग थे। हालांकि पहाड़ी की तलहटी में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे और इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने। लोग पास के फ्लाईओवर, घरों और ऊंची इमारतों की छतों तक पर खड़े हुए थे।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश के बावजूद तिरुपरंकुंद्रम में दीपथून पर 24 नवंबर यानी मंगलवार को दीपक नहीं जलाए जाने पर शुक्रवार को गहरी नाराजगी जताते हुए तमिलनाडु के मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किया था।

ये भी पढ़ें :  रामगिरी महाराज ने कहा माफी नहीं मांगूगा... पैगंबर पर दिया था विवादित बयान

कोर्ट ने 28 नवंबर को दीपथून पर कार्तिगई दीप जलाने का आदेश दिया था। यही नहीं, कोर्ट ने मंदिर और तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी की सुरक्षा सीआरपीएफ को सौंप दी थी।

बता दें कि तमिलनाडु की तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) सरकार ने तिरुपरंकुंद्रम में वार्षिक 'कार्तिगई दीपम' का आयोजन 'उच्ची पिल्लैयार मंडपम' में किया था जबकि सुप्रीम कोर्ट ने इसे पहाड़ी पर स्थित दीपथून स्तंभ पर जलाने का निर्देश दिया था।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध हिंदू मुन्नानी ने पिछली सदी के नौवें दशक की शुरुआत में जनमत जुटाने और जन आंदोलन खड़ा करने की पहल की थी। इसके बाद अदालतों में कानूनी लड़ाई चली। करीब चार दशक बाद इस मुहिम में जुटे लोगों का सपना पूरा हुआ।

शनिवार शाम जैसे ही सशस्त्र सीआरपीएफ कर्मियों की कड़ी सुरक्षा के बीच दीपथून पर कार्तिगई दीपम जलाया गया, श्रद्धालुओं ने 'वेत्रिवेल, वीरवेल' (मुरुगन के भाले की जय, भगवान के वीर भाले की जय) और 'वेत्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोहरा' (विजयी भाला धारण करने वाले भगवान मुरुगन को नमन) के जयकारे लगाए।

शंखनाद, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और आतिशबाजी के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट किया था- "पवित्र भाला धारण करने वाले भगवान मुरुगन की जय हो!"

ये भी पढ़ें :  महाराष्ट्र में BJP नेता का दावा- 5 दिसंबर को बन सकती है नई सरकार, CM की रेस में फडणवीस सबसे आगे

महा दीपम कहां जलाया जाए, लंबे समय से चला आ रहा विवाद
तिरुपरंकुंद्रम में विवाद इस बात को लेकर है कि पारंपरिक तमिल हिंदू त्योहार "कार्तिगई दीपम" का सालाना दीपक जिसे 'महा दीपम' कहा जाता है, उसे कहां जलाया जाए?

भाजपा व हिंदू संगठन इसे दीपथून पर जलाने की लगातार मांग करते रहे हैं। तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी तमिलनाडु के सबसे महत्वपूर्ण हिंदू तीर्थस्थलों में से एक है। यहां भगवान मुरुगन को समर्पित अरुल्मिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर है।

पहाड़ी पर हजरत सुल्तान सिकंदर बदूशा औलिया की दरगाह और शिखर के पास एक मस्जिद भी है। यहां भूमि के स्वामित्व और धार्मिक अधिकारों को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं।

1920 से चले आ रहे दीवानी अदालत और प्रिवी काउंसिल के फैसलों के आधार पर मद्रास हाई कोर्ट ने कहा है कि पहाड़ी के अधिकांश हिस्से का स्वामित्व मंदिर के पास है। हालांकि, दरगाह और नेल्लिथोपे दफनभूमि समेत कुछ स्पष्ट रूप से सीमांकित इलाके इसके अपवाद हैं।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *