सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एक मुकाबले में गुजरात के एक बल्लेबाज ने गजब कर दिया, रचा इतिहास

नई दिल्ली
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एक मुकाबले में गुजरात के एक बल्लेबाज ने सिर्फ 28 गेंदों में शतक ठोक दिया, जबकि 35 गेंदों में नाबाद 113 रनों की पारी खेली। यह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी इतिहास का सबसे तेज शतक है। उसने भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत के रिकॉर्ड को चूर-चूर किया है। इस बल्लेबाज का नाम उर्विल पटेल और वह गुजरात की ओर से अक्षर पटेल की कप्तानी में त्रिपुरा के खिलाफ खेल रहे थे। आज यानी 27 नवंबर को खेले गए मुकाबले में उन्होंने 35 गेंदों में 7 चौके और 12 छक्के उड़ाए। उन्होंने 322.86 के स्ट्राइक रेट से रन बरसाए। यही वजह है कि उनकी टीम ने 156 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 10.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान सफाई कर्मचारी के 23 हजार से अधिक पदों पर आज से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

दरअसल, यह मुकाबला इंदौर के Emerald High School Ground में खेला गया। मुकाबले में त्रिपुरा ने बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। उसके लिए श्रीदम पॉल ने सबसे अधिक 49 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए 57 रन ठोके, जबकि श्रीनिवास शरत ने 29 और अभिजीत सरकार ने 15 रनों की नाबाद पारी खेली। गुजरात के लिए कप्तान अक्षर पटेल सिर्फ एक विकेट ले सके, जबकि नगवासवाला ने 3 और चिंतन गाजा ने 2 विकेट झटके।

ये भी पढ़ें :  वर्ल्ड कप के बाद पहली चुनौती: चैंपियन बेटियां उतरेंगी मैदान में, श्रीलंका से होम सीरीज तय

जवाब में बैटिंग करने उतरी गुजरात की टीम को लगा होगा कि इस लक्ष्य को पाने के लिए उसे संघर्ष करना पड़ेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। टीम के लिए आर्यन देसाई के साथ उर्विल पटेल ओपनिंग करने उतरे। उन्होंने देखते ही देखते 15 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के उड़ाते हुए हाफ सेंचुरी पूरी की। यह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दूसरी सबसे तेज हाफ सेंचुरी है, जबकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यह 28 गेंदों में शतक सबसे तेज शतक है।

ये भी पढ़ें :  UIDAI खोलेगा नया सेंटर, नया आधार बनवाने व संशोधन में जो समय लग रहा है, उसमें राहत मिलेगी

इसे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ऋषभ पंत 2018 में दिल्ली के लिए खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 32 गेंदों में शतक ठोका था। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने साइप्रस के खिलाफ एस्टोनिया के लिए 27 गेंदों में शतक ठोका था। बता दें कि उर्विल 2023 में गुतरात टाइटंस का हिस्सा थे। इस सीजन टीम फाइनल में पहुंची थी और चेन्नई सुपर किंग्स से हार गई थी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment