सिंघार ने की विधानसभा कार्यवाही लाइव करने की मांग

भोपाल
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से आज मांग करते हुए कहा कि विधानसभा की कार्यवाही लाइव की जाए, क्योंकि ये जनता और जनप्रतिनिधियों दोनों के लिए जरूरी है।
श्री सिंघार ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा, 'विधानसभा की कार्यवाही लाइव की जाए, ये जनता और जनप्रतिनिधियों दोनों के लिए जरूरी है !!! मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही को लाइव करने की मांग कई बार उठाई गई, पर इस पर कभी ध्यान नहीं दिया गया! जबकि, यह लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी है! इससे मतदाताओं को पता चलेगा कि उनका प्रतिनिधि उनकी समस्याओं को सदन में कैसे उठाता है! साथ ही सरकार की भूमिका भी स्पष्ट होगी कि वो इस मंच पर अपनी जिम्मेदारी किस तरह निभाती है!' उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीद करती है कि विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर इस मांग पर सकारात्मक फैसला करेंगे। विधानसभा का शीतकालीन सत्र आगामी 16 दिसंबर से शुरु होना है।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश के 12 हजार से अधिक स्कूलों की तस्वीर चिंताजनक: 322 के पास भवन नहीं, 5600 जर्जर भवन में संचालित

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment