अरविंद केजरीवाल पर फिर हमला, फेंका गया ‘लिक्विड’, आरोपी को हिरासत में लिया गया

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के मुखिया एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा निकाल रहे थे, इस दौरान उन पर एक व्यक्ति ने लिक्विड फेंकने की कोशिश की है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने लिक्विड फेंकने वाले को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने केजरीवाल कर हमला किया है।

ये भी पढ़ें :  गुजरात के सूरत शहर के सचिन-मगदल्ला रोड पर चलती कार में अचानकर लगी आग, कपड़ा व्यापारी की मौत

AAP संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा नेता सभी राज्यों में रैलियां करते हैं, उन पर कभी हमला नहीं होता है। अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे हैं, भाजपा ने नांगलोई में उन पर हमला किया। छतरपुर में उन पर हमला हुआ। दिल्ली में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और केंद्र सरकार और गृह मंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment