युवक कांग्रेस नेता ने गुटखा नहीं लाने पर आदिवासी स्टूडेंट का मारा था थप्पड़, अब एसटी-एससी एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा

बालाघाट

एक अनुसूचित आदिवासी छात्र को स्कूल में थप्पड़ मारने के आरोप में मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव और बैहर जनपद उपाध्यक्ष रणजीत बैस पर एफआईआर दर्ज हो गया है. कांग्रेस के दोनों नेताओं पर गढ़ी थाने में एसटी/एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. बता दें, थप्पड़कांड का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद कार्रवाई हुई है.

ये भी पढ़ें :  सिवनी में प्राचीन मंदिर के शेड को लेकर FIR, 16 वनकर्मियों पर कार्रवाई—अधिकारियों और हिंदू संगठन में बहस

युवक कांग्रेस नेताओं पर एसटी-एससी एक्ट के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

गौरतलब है युवक कांग्रेस नेताओं ने आदिवासी छात्र को स्कूल के अंदर गुटखा लाने से इनकार करने पर थप्पड़ जड़ दिया था. स्कूल छात्र को थप्पड़ मारने की घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ था. अब गढ़ी पुलिस ने दोनों कांग्रेस नेताओ के ऊपर एसटी-एससी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश स्टार्ट अप समिट 2026 पहला दिन

स्कूल में गुटखा लाने से इनकार करने पर कांग्रेस नेताओं ने मारा थप्पड़

रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल पहुंचे युवक कांग्रेस सचिव और युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष ने आदिवासी छात्र से गुटखा खरीदकर लाने के कहा, लेकिन ने स्कूल में गुटखा खरीदकर लाने से आदिवासी छात्र ने इनकार कर दिया. आदिवासी छात्र के इनकार से कांग्रेस नेता को गुस्सा आ गया और उसने छात्र को थप्पड़ जड़ दिया.

ये भी पढ़ें :  अवैध कब्जा हटाने गई सरकारी टीम पर ही एफआईआर,लेखपालों और नायब तहसीलदारों ने FIR खत्म करने को लेकर दिया धरना

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment