त्रिपुरा के होटल और रेस्तरां ने बांग्लादेशियों को सेवाएं उपलब्ध नहीं कराने का निर्णय लिया

अगरतला
बांग्लादेश में भारतीय ध्वज का अपमान किए जाने के मद्देनजर ‘ऑल त्रिपुरा होटल एंड रेस्टोरेंट ओनर्स एसोसिएशन (एटीएचआरओए)’ ने बांग्लादेशी पर्यटकों को अपनी सेवाएं उपलब्ध नहीं कराने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन ने यह जानकारी दी है।

एटीएचआरओए के महासचिव सैकत बंद्योपाध्याय ने बताया कि यह निर्णय सोमवार को हुई एक आपातकालीन बैठक में लिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। हमारे राष्ट्रध्वज का अपमान किया गया और बांग्लादेश में कट्टरपंथियों का एक वर्ग अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न कर रहा है। पहले भी ऐसी घटनाएं होती थीं, लेकिन अब सभी हदें पार हो गई हैं।’’

ये भी पढ़ें :  जम्मू में क्लाउडबर्स्ट और बारिश से हाहाकार, क्लाउडबर्स्ट और भूस्खलन से रुकी वैष्णो देवी यात्रा

बंद्योपाध्याय ने कहा, ‘‘बांग्लादेश में मौजूदा स्थिति वास्तव में चिंताजनक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ किए जा रहे व्यवहार की निंदा करते हैं।’’ इससे पहले, निजी अस्पताल ‘आईएलएस हॉस्पिटल’ ने पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों पर किए जा रहे अत्याचारों के विरोध में बांग्लादेश के किसी भी मरीज का इलाज नहीं करने की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें :  8वें वेतन आयोग में न्यूनतम ₹69,000 सैलरी, छुट्टी के बदले मिलेगा पैसा, 3x DA और अन्य लाभ

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment