राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 दिसम्बर को होगी जनसुनवाई

भोपाल

राष्ट्रीय महिला आयोग, महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध होकर “राष्ट्रीय महिला आयोग- आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। जनसुनवाई में महिलाओं के लंबित मामलों के समाधान और उनके मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

जनसुनवाई 12 दिसंबर 2024 को दोपहर 1:00 बजे जिला पंचायत हॉल, ब्लॉक 03, पुराना सचिवालय, सुल्तानिया रोड पर होगी। जनसुवाई में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर, जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें :  मप्र पुलिस आरक्षक के फिजिकल टेस्ट की तारीखों में बदलाव, 23 से 29 सितंबर तक की परीक्षा अब 11 नवंबर को होगी

आयोग ने भोपाल और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं से अपील की है कि यदि वे किसी प्रकार की समस्याओं से जूझ रही हैं, तो वे इस जनसुनवाई में भाग लें और अपनी समस्याएं आयोग तक पहुंचाएं। आयोग महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

जनसुनवाई से संबंधित अधिक जानकारी के लिए साहिल कुमार (9891225547) से संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :  RSS शताब्दी समारोह की तैयारी तेज, स्वयंसेवकों ने लिए डेढ़ लाख गणवेश, 36 नगरों में खुले वस्त्र भंडार

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment