लिंडे के ऑलराउंड खेल से दक्षिण अफ्रीका की पाकिस्तान पर रोमांचक जीत

डरबन
जॉर्ज लिंडे के ऑलराउंड खेल की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने यहां खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान पर 11 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 183 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में आठ विकेट पर 172 रन ही बना पाई।

ये भी पढ़ें :  कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई चानू रचेंगी इतिहास, स्वर्ण पर नजर

चुनौती पूर्ण लक्ष्य के सामने पाकिस्तान के केवल तीन बल्लेबाज कप्तान मोहम्मद रिजवान (74), सैम अयूब (31) और तैयब ताहिर (18) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लिंडे ने 21 रन देकर चार विकेट लिए।

लिंडे ने इससे पहले 24 गेंद पर 48 रन की तूफानी पारी खेली थी जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल हैं। उनके अलावा डेविड मिलर ने 40 गेंद पर 82 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और आठ छक्के लगाए।

ये भी पढ़ें :  ना रोहित, ना कोहली... हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I खेलने वाली दुनिया की पहली भारतीय बनीं

 

Share

Leave a Comment