पर्थ में खेले गए आखिरी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 83 रन से हराकर सीरीज में व्हाइट वॉश किया

नई दिल्ली
पर्थ में खेले गए आखिरी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 83 रन से हराकर सीरीज में व्हाइट वॉश किया। भारतीय टीम 45.1 ओवर में 215 रन बनाकर सिमट गई। आखिरी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए थे। एनाबेल सदरलैंड ने शानदार 110 रन की पारी खेली। ऑलराउंडर ऐशली गार्डनर और कप्तान ताहलिया मैक्ग्रा ने अर्धशतकी पारी खेली।

ये भी पढ़ें :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिली वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेट टीम, हरमन ब्रिगेड ने दिया खास तोहफा

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से स्मृति मंधाना ने 105 रन की पारी खेली। मंधाना के अलावा हरलीन देयोल ने 39 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 16 रन का योगदान दिया। इनके अलावा अन्य कोई भारतीय बल्लेबाज दहाई का अंकाड़ तक नहीं छू सका। ऐशली गार्डनर ने 5 विकेट लिए।  इससे पहले ब्रिस्बेन के एलेन बॉर्डर फील्ड में खेले शुरुआती दो वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम को मात दी और सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया था।

ये भी पढ़ें :  किसी भी पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने एससीजी पिच पर घास की शिकायत नहीं की है : गावस्कर

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment