साइबर फ्रॉड : जल्दी पैसा कमाने के लालच में शख्स ने गंवाए 95 हजार रुपए

जबलपुर

मध्य प्रदेश के जबलपुर में साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। जहां एक शख्स जल्दी पैसा कमाने के लालच में अपने 95 हजार रुपए गंवा बैठा। पीड़ित को पेज लाइक कर कमाई करने का झांसा दिया गया था। उसे आश्वस्त करने के लिए 5 हजार रुपए का प्रॉफिट भी कराया गया। लेकिन जैसे ही उसने ज्यादा रकम इन्वेस्ट की, ठगों ने 95 हजार रुपए की चपत लगा दी। मामला माढ़ोताल थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें :  MP में कड़ाके की ठंड: शहडोल का कल्याणपुर 2.7 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा, हालात और बिगड़ने का अनुमान

जानकारी के मुताबिक, सौरभ सिंह नाम के शख्स को टेलीग्राम पर पैसे कमाने का झांसा दिया गया था। जिसमें उसे जल्द पैसा कमाने का लालच देकर रकम जमा करवाई गई। उसे कहा गया था कि पेज लाइक करने पर उसे पैसा दिया जाएगा। शुरुआत में 5 हजार रुपए का प्रॉफिट भी हुआ।

ये भी पढ़ें :  81 लाख किसानों की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने व्यक्त किया आभार

जालसाजों ने ज्यादा रकम कमाने का लालच देकर लॉगिन आईडी में उससे 95 हजार जमा करवा लिए गए। ज्यादा पैसा कमाने के लिए उसने पैसे जमा भी कर दिए। लेकिन रकम जमा करने के बाद लिंक से विड्रॉल की अनुमति गायब हो गई। जिससे ठगे जाने का एहसास हुआ और उसने पुलिस में FIR दर्ज कराई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें :  दूषित पानी से 36 की मौत का मामला: हाईकोर्ट में 16 मार्च को सुनवाई, CBI जांच की उठी मांग

बता दें कि देशभर में इन दिनों ठगी के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। लोगों को ठगने के लिए जालसाज अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। लेकिन चंद पैसों के लालच में पड़कर कुछ लोग इनकी साजिश का शिकार हो जाते हैं। इसी से जुड़ा एक मामला जबलपुर से सामने आया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment