पिछले तीन साल मेरे करियर में सबसे कठिन रहे: स्टीव स्मिथ

ब्रिस्बेन.
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने रविवार को कहा कि पिछले तीन साल उनके शानदार करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण रहे हैं क्योंकि उन्हें कूकाबुरा की नई गेंद से सामांजस्य बैठाने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। कूकाबुरा ने 2020 में गेंद की सीम पर अतिरिक्त लैकर लगाना शुरू किया। लैकर किसी प्लास्टिक की परत जैसी होती है जो गेंद को सख्त बनाती है। इससे गेंद अधिक स्विंग होती है। स्मिथ को यहां भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपने 33वें शतक की राह में एक बार फिर इन सब चीजों से जूझना पड़ा। यह पिछले 18 महीनों में उनका पहला टेस्ट शतक था, जो उनके जैसे कद के बल्लेबाज के लिए बहुत लंबा अंतराल है।

स्मिथ ने तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के बाद कहा, ‘‘2021 के बाद से जब से कूकाबुरा ने गेंद को बदला है तब से बल्लेबाजी निश्चित रूप से अधिक कठिन हो गई है। खासकर क्रीज पर आने वाले नये बल्लेबाज के लिए। पिच से अगर तेज गेंदबाजों के लिए मदद हो तो यह परेशानी और बढ़ जाती है।’’ उन्होंने कहा कि चुनौती पहले 30-35 ओवरों को खेलने में है जब गेंद ज्यादा स्विंग होती है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाज का सामना करना बल्लेबाजों के लिए और भी मुश्किल हो जाता है।

ये भी पढ़ें :  पहले ही टी20 इंटरनेशनल मैच में मिशिल ओवेन ने 27 गेंदों पर 50 रन बनाकर इतिहास रचा

ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि विशेषकर पारी के पहले 35 ओवर सिम की मदद से मिलने वाली स्विंग के कारण बल्लेबाज के लिए परिस्थितियां बहुत चुनौतीपूर्ण होती है। मुझे लगता है कि इस दौरान गेंद सख्त रहती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप एक बार जब उस अवधि को पार कर लेते है तो आपके पास ट्रेविस (हेड) और मार्शी (मिचेल मार्श) और एलेक्स (कैरी) जैसे कुछ आक्रामक बल्लेबाज हैं (जो चीजों को आसान कर सकते हैं)।’’

ये भी पढ़ें :  नवजोत सिंह सिद्धू की तारीफ: ऋषभ पंत फीनिक्स की तरह हैं, किसी ने नहीं सोचा था वो फिर से चमकेंगे

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, पिछले तीन साल शायद मेरे करियर में सबसे कठिन रहे हैं। यह गेंद को मिलने वाली अतिरिक्त स्विंग के कारण हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप देख सकते हैं कि किस तरह से स्कोर में भी कमी आई है। आप जानते हैं, गेंदबाजी औसत में कमी आई है, बल्लेबाजी औसत में कमी आई है।’’

स्मिथ ने कहा, ‘‘अगर आप पहली पारी पर नजर डाले तो पांच साल पहले आसानी से 400 या 500 रन बन जाते थे लेकिन अब 300 रन बनने के बाद भी आप मजबूत स्थिति में रहते है।’’ स्मिथ ने कहा कि आज के दौर में बड़ा स्कोर करने के लिए किस्मत का साथ मिलना जरूरी होता है। उन्होंने कहा, ‘‘आपको बड़ा स्कोर करने के लिए भाग्य की आवश्यकता होगी। आपको टेस्ट दर टेस्ट वास्तव में अच्छा खेलना होगा।’’

ये भी पढ़ें :  पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत, U-18 हॉकी एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया; अब जापान से खिताबी मुकाबला

इस शतकीय पारी से स्मिथ, रिकी पोंटिंग (41) के बाद ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बना गये। स्मिथ के नाम अब 33 शतक है। वह जून 2023 के बाद अपना पहला शतक जड़कर राहत महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा, ‘‘तीन अंकों तक पहुंचना बहुत अच्छा था। थोड़ी देर हो गई। पहले कुछ मैच मुश्किल रहे हैं। कुछ अच्छी गेंदें खेलीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं पिछले एक महीने से अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं। यह एक तरह से मेरी प्रक्रियाओं पर टिके रहने जैसा था, इस भरोसे के साथ कि सब कुछ बदल जाएगा।’’ स्मिथ और हेड की शतकीय पारियों से ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 405 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment