मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी के साथ विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा पहुंचे, किया दर्शन पूजन

नलखेड़ा
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी के साथ विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा पहुंचे। यहां दोनों ने मां बगलामुखी के दर्शन पूजन करने के साथ ही मंदिर परिसर में हवन भी किया।

मुख्यमंत्री सोरेन इंदौर से हेलीकॉप्टर से जिला मुख्यालय आगर मालवा पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से दोपहर करीब एक बजे नलखेड़ा आए। यहां पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनके आगमन को लेकर व्यवस्थाएं की गईं।

ये भी पढ़ें :  डॉक्टरों ने छतरपुर से खजुराहो तक साइकिल रैली निकालकर स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, फिट इंडिया का संदेश दिया

प्रोटोकॉल के अनुसार दर्शन और पूजन करवाया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करीब एक घंटे मंदिर परिसर में रहे। इसके बाद सड़क मार्ग से जिला मुख्यालय आगर मालवा पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे। नलखेड़ा और आगर मालवा आगमन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत भी किया गया।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री यादव ने इंदौर में नारी शक्ति पर आधारित 8 पुस्तकों का विमोचन किया

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment