Breaking
10 Nov 2026, Tue

महतारी वंदन पर बैज के बयान पर बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने किया पलटवार

रायपुर

महतारी वंदन योजना पर पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि दीपक बैज डरे हुए हैं. महतारी वंदन योजना से इनकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है. तथाकथित हेरोइन के नाम पर पैसे जारी होने का बस्तर से मामला आया है. इतनी बड़ी लाभकारी योजना में ऐसी छोटी-मोटी विसंगतियां हो जाती है. शुक्ला ने कहा, कांग्रेस ने महिलाओं से किए वादे को पांच सालों में पूरा नहीं किया. कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए.

ये भी पढ़ें :  महानदी जल बंटवारे पर CM विष्णुदेव साय का बयान, बोले- ओडिशा के साथ कोई विवाद नहीं

बता दें कि पीसीसी चीफ दीपक बैज ने महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया है. भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि पॉर्न स्टार के नाम से महतारी वंदन की राशि जारी हो रही है. पति का नाम पोर्न स्टार जॉनी सिंस लिखा हुआ है. सनी लियोनी के नाम से हर महीने 1000 रुपए जारी हो रहा है. बैज ने सरकार से मामले की जांच करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें :  राजनांदगांव और अंबिकापुर में भी एआईए स्थापित करेगा विशेष न्यायालय

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि महतारी वंदन योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है. घोटाले के लिए मंत्री और सरकार जिम्मेदार है. सनी लियोनी के नाम से राशि जारी हो रही है. कल करीना कपूर का नाम भी सामने आएगा. गड़बड़ी के लिए साय सरकार जिम्मेदार है. गंभीरता से जांच होनी चाहिए.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *