लखनऊ में बैंक लॉकर लूटने वाले दो बदमाश पुलिस एनकाउंटर में मारे गए

लखनऊ
लखनऊ के इंडियन ओवरसीज बैंक में सेंध लगाकर लॉकर लूटने वाले दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं। इनमें से एक सोबिंद कुमार (29) सोमवार देर रात लखनऊ के चिनहट इलाके में पुलिस एनकांउटर में मारा गया। दूसरे आरोपी सनी दयाल (28) को मंगलवार तड़के गाजीपुर के गहमर में एनकाउंटर में पुलिस ने ढेर कर दिया।

इससे पहले पुलिस इस वारदात से जुड़े तीन आरोपियों को अरेस्‍ट कर चुकी थी। बैंक लूट के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने यह कार्रवाई की थी। सोबिंद कुमार बिहार के मुंगेर का रहने वाला था। ये सभी लखनऊ से बाहर भागने की कोशिश कर रहे थे। मारे गए बदमाशों से कैश और जूलरी बरामद की गई है।

ये भी पढ़ें :  कांवड़ यात्राः सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, साफ-सफाई, पेयजल व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही योगी सरकार की सराहना

रविवार को हुई थी वारदात

रविवार को चोरों ने बैंक में लूट को अंजाम दिया था। लुटेरे 2 दीवार तोड़कर बैंक में घुसे थे और 42 लॉकर तोड़कर उसका माल उड़ा ले गए थे। पहला एनकाउंटर सोमवार सुबह हुआ, जहां एक आरोपी घायल हुआ था लेकिन बाकी फरार हो गए। इसके बाद दूसरी मुठभेड़ सोमवार रात को हुई। इसमें बैंक लूट कांड का एक आरोपी सोबिंद कुमार घायल हुआ। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

कुल 7 बदमाश थे शामिल

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, वारदात में 7 बदमाश शामिल थे। इनमें से तीन अरेस्‍ट हो चुके हैं। इनकी पहचान अरविंद कुमार, बलराम कुमार और कैलाश बिंद के रूप हुई। अरविंद कुमार एनकाउंटर में पैर में गोली लगने से घायल है। इनके अलावा 4 बदमाश फरार थे।

ये भी पढ़ें :  यूपी में फिर बरसेंगे बादल! इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

दो अभी भी फरार

इन चार फरार बदमाशों में से दो सोबिंद कुमार और सनी दयाल अब पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। मिथुन कुमार और विपिन कुमार वर्मा अभी फरार चल रहे हैं। इन्‍हें पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

इस तरह हुआ पहला एनकाउंटर

सोमवार रात सूचना मिलने पर पुलिस दल ने चिनहट क्षेत्र के लौलाई गांव में किसान पथ के पास दो गाड़‍ियों को रोका था। पुलिस दल जब उनमें से एक के पास पहुंचा, तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुंगेर निवासी अरविंद कुमार के पैर में गोली लग गई। उसके दो अन्य साथियों-बलराम और कैलाश को भी गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें :  यूपी के चंदौली शहर में बकरीद पर माहौल खराब करने की कोशिश, नमाजी की कार का शीशा तोड़ने पर हंगामा

दूसरा एनकाउंटर

दूसरी गाड़ी में सवार चार बदमाश मौका पाकर भाग गए, जिनकी तलाश जारी थी। इन्हीं के साथ दूसरा एनकाउंटर हुआ। इसमें सोबिंद कुमार घायल हुआ था। बाद में अस्‍पताल में इसकी मौत हो गई।
ऐसे हुआ तीसरा एनकाउंटर

तीसरा एनकाउंटर गाजीपुर में हुआ। बॉर्डर से लगे होने के कारण, यहां से फरार बदमाश बिहार जाने की फिराक में थे। यहीं पर बिहार के मुंगेर के रहने वाले अपराधी सनी दयाल को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment