मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बनाये 9 नये वितरण केन्‍द्र, ग्रामीण क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

भोपाल
 मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में बिजली वितरण व्यवस्था में सुधार और निर्माण कार्यों को गति देने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के लिए 9 नए वितरण केन्‍द्र बनाये हैं। इन केन्‍द्रों के बनने से ग्रामीण क्षेत्र के हजारों उपभोक्‍ताओं को लाभ मिलेगा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि विदिशा वृत्त के गंजबासौदा संभाग में पथरिया, आनंदपुर तथा पठारी में नया वितरण केन्‍द्र बनाया गया है। मौजूदा बगरौदा, लटेरी तथा कुरवाई वितरण केन्‍द्र यथावत कार्यरत रहेंगे।

ये भी पढ़ें :  पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में इंदौर के सुशील नाथेनियल की भी मौत, पार्थिव शरीर शाम को पहुंचेगा इंदौर

राजगढ वृत्त के जीरापुर व ब्‍यावरा संभाग में दो नये वितरण केन्‍द्र जीरापुर-1 तथा गिंडोरहट बनाये गये हैं। यहाँ पर मौजूदा जीरापुर, सुठालिया वितरण केन्‍द्र यथावत कार्य करते रहेंगे। वहीं बैतूल वृत्त के अंतर्गत भौरा तथा चूनाहजूरी नए वितरण केन्‍द्र बनाए गए हैं, जबकि शाहपुर तथा चिचौली वितरण केन्द्र पूर्ववत कार्य करते रहेंगे। कंपनी ने रायसेन वृत्त में खरवाई तथा शिवपुरी वृत्त में सतनवाडा को नया वितरण केन्‍द्र बनाया है, जबकि रायसेन (ग्रामीण) तथा शिवपुरी (ग्रामीण) वितरण केन्‍द्र पहले की तरह कार्य करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें :  नवरात्रि पर बेटियों-बहनों के सम्मान का संकल्प लें : शिवराज

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपेक्षा जताई है कि इन नए वितरण केन्‍द्रों से ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत वितरण व्यवस्था में सुधार आयेगा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने कहा है कि नव निर्मित वितरण केन्‍द्रों से जहाँ एक ओर उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी वहीं दूसरी ओर निर्बाध एवं भरोसेमंद विद्युत आपूर्ति में आवश्यक सुधार होगा।

ये भी पढ़ें :  बुरहानपुर में मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव, 10 आरोपी गिरफ्तार

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment