भारतीय नौसेना के दो अधिकारी ऑपरेशनल डेमोंस्ट्रेशन के रिहर्सल के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए, पैराशूट आपस में उलझे

विशाखापट्टनम
भारतीय नौसेना के दो अधिकारी ऑपरेशनल डेमोंस्ट्रेशन के रिहर्सल के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए। उनके पैराशूट उतरने के दौरान आपस में उलझ गए, जिससे वे विशाखापट्टनम के रामकृष्ण बीच के पानी में आ गिरे। गनीमत रही कि दोनों अधिकारी सुरक्षित बच गए। हादसा उस वक्त हुआ जब पूर्वी नौसेना कमान के ऑपरेशनल डेमोंस्ट्रेशन की तैयारी चल रही थी। वीडियो में देखा गया कि दोनों अधिकारी पैराशूट लिए आसमान में उड़ रहे थे। उनमें से एक के पास राष्ट्रीय ध्वज था। लेकिन उतरने के दौरान उनके पैराशूट आपस में ही उलझ गए और वे समुद्र में गिर गए।

ये भी पढ़ें :  बैंक का डिप्टी मैनेजर बना मास्टरमाइंड, लॉकर से 3.5 करोड़ का सोना उड़ाया, सट्टे में हार गया सब

रेस्क्यू ऑपरेशन
नौसेना की एक बोट पास में ही मौजूद थी, जिसने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के समय रिहर्सल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

मुख्य कार्यक्रम कल
भारतीय नौसेना का ऑपरेशनल डेमोंस्ट्रेशन कल (4 जनवरी) को विशाखापट्टनम के रमा कृष्णा बीच पर आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू होंगे, जबकि मेजबानी पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल राजेश पेंढरकर करेंगे।

ये भी पढ़ें :  EPFO Big News: 31 लाख PF खातों में लावारिस पड़े ₹9,000 करोड़, जानें आपका पैसा तो नहीं फंसा?

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां
इस डेमोंस्ट्रेशन में नौसेना की अत्याधुनिक क्षमताओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें युद्धपोत, पनडुब्बियां, विमान, नौसेना का बैंड और मरीन कमांडो (मार्कोस) द्वारा आकर्षक प्रदर्शन शामिल होगा। यह आयोजन आंध्र प्रदेश के लोगों और भारतीय नौसेना के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाता है। नौसेना ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि यह देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए नौसेना की तैयारी और प्रतिबद्धता का परिचायक है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment