पर्यटकों ने बाघ पी-141 को एक हिरण का शिकार करते हुए देखा, पर्यटकों ने इस रोमांचित पल को किया कैद

पन्ना
देश दुनिया में पन्ना टाइगर रिजर्व को बाघों की बढ़ती हुई संख्या के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि आसानी से बाघ दिखने की वजह से पन्ना टाइगर रिजर्व में देश के कोने-कोने से पर्यटक बाघों का दीदार करने के लिए पहुंचते हैं।

इन दिनों पन्ना टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटकों को आसानी से बाघों के दीदार हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा पीटीआर आए पर्यटकों को देखने को मिला। पर्यटकों ने बाघ पी-141 को एक हिरण का शिकार करते हुए देखा। पर्यटकों ने इस रोमांचित और रोंगटे खड़े कर देने वाले पाल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री मोदी ने आवासहीन परिवारों को मकान निर्माण के लिए 2044 करोड़ की राशि का किया ऑनलाईन अंतरण

वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि बाघ पी-141 बड़े ही शातिर तरीके से घात लगाकर एक हिरण का शिकार करता है और पल भर में ही उसे मौत के घाट उतार देता है। फिर पर्यटकों के बीच से ही बाघ अपने शिकार को खाने के लिए ले जाता है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment