किसकी वजह से टूटी शादी? धनश्री हुईं किसी दूसरे शख्स संग कोजी

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतों को लेकर खबरें आ रही हैं. रिपोर्ट्स हैं कि दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं. उन्होंने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है. युजवेंद्र चहल ने धनश्री संग अपनी फोटोज भी हटा दी हैं. हालांकि, दोनों ने ही अभी तक इन खबरों पर चुप्पी साधी हुई है. दोनों की शादी टूटने और रिश्ते में दरार को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं.

ये भी पढ़ें :  महाकाल के दरबार में सबसे पहले क्यों जलती है होलिका? जानिए इसके पीछे छुपा रहस्य

धनश्री की वायरल हो रही फोटो
धनश्री की कोरियोग्राफर प्रतीक उटेकर संग एक कोजी फोटो वायरल हो रही है. इस फोटो में प्रतीक धनश्री को पीछे से पकड़े हुए पोज देते दिख रहे हैं. वहीं धनश्री शर्माती नजर आ रही हैं. ये फोटो पहले भी वायरल हुई थी. उस वक्त धनश्री काफी ट्रोल हुई थीं. उन्होंने ट्रोल्स को जवाब भी दिया था.

ये भी पढ़ें :  कन्नप्पा की रिलीज से पहले, विष्णु मांचू ने भगवान शिव मंदिर में आशीर्वाद लिया

धनश्री ने कहा था- 'मैं कभी भी ट्रोल्स से प्रभावित नहीं हुई, लेकिन इस बार मुझे दिक्कत हो रही है. क्योंकि मेरी फैमिली परेशान है. आप लोगों से रिक्वेस्ट है कि थोड़ा सेंसेटिव रहिए और टैलेंट पर फोकस कीजिए. हम यहां पर आपको एंटरटेन करने के लिए हैं. मैं एक महिला हूं, मेरे साथ ये फेयर नहीं है. मैं फाइटर हूं और हिम्मत नहीं छोड़ूंगी.'

ये भी पढ़ें :  राशिफल मंगलवार 03 दिसम्बर 2024

मिस्ट्री गर्ल संग स्पॉट हुए युजवेंद्र
वहीं हाल ही में युजवेंद्र चहल मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में युजवेंद्र को एक लड़की के साथ देखा गया. मिस्ट्री गर्ल ने डार्क ग्रीन का आउटफिट पहना हुआ था. युजवेंद्र चहल कैमरा देख अपना चेहरा छुपाते हुए नजर आए. युजवेंद्र के साथ ये लड़की कौन है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment