सतना एयरपोर्ट बनकर तैयार, जल्द पर्यटकों को मिलेगा हवाई यात्रा का लुत्फ

पीएम पर्यटन वायु सेवा के तहत शुरू होंगी उड़ानें
भोपाल
सतना एयरपोर्ट अब पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। यह एयरपोर्ट क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस नई पहल से पर्यटकों को सतना और इसके आसपास के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में आसानी होगी, यहां से जल्द ही पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा के तहत उड़ानों का भी संचालन शुरू किया जाएगा। हालाँकि, यहाँ से सप्ताह में दो दिन के लिए वायु सेवा का शेडूअल जारी कर दिया गया था, परन्तु सतना एयरपोर्ट के निकट भविष्य में उद्घाटन की वजह से वायु सेवा बुधवार एवं रविवार को सतना की जगह रीवा सिंगरौली से संचालित की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  पीएम जन-मन में 20 जिलों में 217 आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण जारी

पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा राज्य सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य देश के पर्यटन स्थलों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी प्रदान करना है। सतना एयरपोर्ट से जुड़ने वाले रूट्स को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। जिससे घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को अधिक सुविधाएं मिल सकेगी। सतना एयरपोर्ट के चालू होने से आसपास के पर्यटन स्थलों, जैसे खजुराहो, चित्रकूट, और मैहर मंदिर तक पहुंचना सुगम होगा। यह क्षेत्र धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है, और अब देश-विदेश के पर्यटक आसानी से इन स्थलों की यात्रा कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें :  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखण्डता को दी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सतना एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल पर्यटन क्षेत्र में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। होटल, गाइड सेवा, ट्रांसपोर्ट और अन्य सहायक सेवाओं को इससे लाभ मिलेगा। सतना एयरपोर्ट का संचालन क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन और व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब जल्द ही पर्यटक हवाई यात्रा का लुत्फ उठाकर इस क्षेत्र की सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहरों का आनंद ले सकेंगे। पर्यटक वायु सेवा में बुकिंग के लिए www.flyola.in वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते है, एवं 18004199006 पर कॉल करके भी बुक कर सकते है ।

ये भी पढ़ें :  जीवन को आनंद उत्‍सव की तरह जीयें, आनंद संस्थान में हुआ खाद्य अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण

विस्तृत साप्ताहिक शैड्यूल निम्नुसार रहेगा –

  •     सोमवार को भोपाल- जबलपुर – रीवा – सिंगरोली – रीवा- जबलपुर – भोपाल
  •     मंगलवार को भोपाल – खजुराहों – रीवा – सिंगरोली – रीवा – खजुराहों – भोपाल
  •     बुधवार को भोपाल- जबलपुर – रीवा – सिंगरोली –रीवा – जबलपुर – भोपाल
  •     शुक्रवार को भोपाल- जबलपुर – रीवा – सिंगरोली – रीवा – जबलपुर – भोपाल
  •     शनिवार को भोपाल – खजुराहों – रीवा – सिंगरोली – रीवा – खजुराहों – भोपाल
  •     रविवार को भोपाल – खजुराहों – रीवा – सिंगरोली – रीवा – खजुराहों – भोपाल

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment