सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी की ‘इंसान’ वाली टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी, मोदी जी तो भगवान हैं, इंसान नहीं

मुंबई
शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'इंसान' वाली टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी के पहले पॉडकास्ट के दौरान की गई टिप्पणी ‘वह इंसान हैं और गलतियां कर सकते हैं’ के बारे में संजय राउत से सवाल पूछा गया। इसके जवाब में शनिवार को उन्होंने कहा, ‘वह (मोदी) भगवान हैं। मैं उन्हें इंसान नहीं मानता। भगवान तो भगवान होता है। अगर कोई खुद को अवतरित घोषित करता है तो वह इंसान कैसे हो सकते हैं? वह विष्णु के 13वें अवतार हैं। भगवान माना जाने वाला कोई व्यक्ति अगर यह कहता है कि वह इंसान है, तो कुछ गड़बड़ है। इसमें केमिकल लोचा है।’

ये भी पढ़ें :  राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में विशेष कोर्ट में सुनवाई टली, 3 अप्रैल को दी गई अगली तारीख

संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी। राज्यसभा सदस्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया और महा विकास आघाडी (MVA) गठबंधन लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए है। उन्होंने कहा, ‘ गठबंधन में अलग-अलग दलों के कार्यकर्ताओं को अवसर नहीं मिलते और इससे संगठनात्मक विकास में बाधा आती है। हम अपने दम पर मुंबई, ठाणे, नागपुर और अन्य नगर निगमों, जिला परिषदों व पंचायतों के चुनाव लड़ेंगे।’ उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी को संकेत दिए हैं कि उसे अकेले चुनाव लड़ना चाहिए।

ये भी पढ़ें :  AI का प्रभाव जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है और इसके चलते ढेरों काम अब आसान हो गए

'…उन्हें गठबंधन में रहने का कोई अधिकार नहीं'
राज्य विधानसभा में एमवीए की हार को लेकर आरोप-प्रत्यारोप के लिए कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार पर संजय राउत ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग आम सहमति और समझौते में विश्वास नहीं करते, उन्हें गठबंधन में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनावों के बाद एक भी बैठक नहीं की। शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा, ‘हम इंडिया गठबंधन के लिए एक संयोजक भी नियुक्त नहीं कर पाए। यह ठीक नहीं है। गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बैठक बुलाना कांग्रेस की जिम्मेदारी है।’

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment