केरल डीजीपी ने सबरीमाला मंदिर में देखीं तैयारियां, ‘मकरविलक्कु’ उत्सव में 5,000 पुलिस जवान किए तैनात

तिरुअनंतपुरम।

केरल पुलिस प्रमुख शेख दरवेश साहब ने शनिवार को सबरीमाला मंदिर में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सबरीमाला मंदिर में 'मकरविलक्कु' उत्सव के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कुल 5,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। साहब ने कहा कि 'सन्निधानम' में लगभग 1,800, पंपा में 800, निलक्कल में 700, इडुक्की में 1,050 और कोट्टायम में 650 कर्मी तैनात हैं।

ये भी पढ़ें :  अबॉर्शन चाहने वाली रेप पीड़िताओं से आईडी प्रूफ मांगने पर जोर न दें अस्पताल: दिल्ली हाईकोर्ट

इसके अतिरिक्त, सुरक्षा व्यवस्था में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के कर्मी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को 'मकर ज्योति' देखने और पहाड़ी से सुरक्षित उतरने की अनुमति देने के लिए पर्याप्त सुविधाएं प्रदान की गई हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने तिरुवभरणम जुलूस को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने के लिए एक विशेष योजना भी तैयार की है। उन्होंने बताया कि एक एसपी, 12 डीएसपी और 31 सर्किल इंस्पेक्टरों सहित करीब 1,440 शीर्ष पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। पुलिस, अग्निशमन और बचाव सेवाओं तथा एनडीआरएफ जैसे बलों ने उन सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा की जांच की है, जहां श्रद्धालु 'मकर ज्योति' देखने के लिए आते हैं। राज्य पुलिस प्रमुख ने बताया कि रविवार को सभी विभागों के साथ समन्वय बैठक होगी। 14 जनवरी को सबरीमाला भगवान अयप्पा मंदिर में 'मकरविलक्कु' उत्सव मनाया जाएगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment