चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अफगानिस्‍तान टीम का एलान, इन 15 प्‍लेयर्स को मिली जगह

नई दिल्‍ली
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत होने में अब करीब 1 महीने का समय बचा है। 19 फरवरी से टूर्नामेंट शुरुआत होगी। इस दौरान 8 टीमों के बीच ट्रॉफी जीतने के लिए कुल 15 मैच खेले जाएंगे। इस बीच अफगानिस्‍तान ने टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्‍यीय टीम का एलान कर दिया है। इसके अलावा 3 प्‍लेयर को रिजर्व के तौर पर रखा गया है। हशमतुल्लाह शाहिदी को अफगान टीम की कमान सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें :  पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 1 की मौत, कई घायल, एंबुलेंस की मदद से पांच घायलों को पीजीआई रोहतक भेजा

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अफगान टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान।

रिजर्व: दरविश रसूली, नांग्याल खरोती, बिलाल सामी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम 21 फरवरी से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पहले मैच में अफगान टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मैच कराची में खेला जाएगा। इसके बाद हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्‍तानी वाली टीम इंग्‍लैंड से टकराएगी। यह मच 26 फरवरी को लाहौर में होगा। ग्रुप स्‍टेज के आखिरी मैच में अफगानिस्‍तान टीम ऑस्‍ट्रेलिया से भिड़ेगी। यह मैच 28 फरवरी को लाहौर में होगा।

ये भी पढ़ें :  आईपीएल 2025 को लेकर बड़ी अपडेट, कुछ मैचों के वेन्यूज को लेकर रिपोर्ट आई

अफगानिस्तान के ग्रुप स्टेज मुकाबले
21 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, कराची
26 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर
28 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment