Breaking
18 Nov 2026, Wed

अंबिकापुर में पुलिस का सट्टेबाजों पर सर्जिकल स्ट्राईक, करोड़ों के लेनदेन का हुआ ख़ुलासा, मौके से अनेक सामान हुए बरामद

अंजलि सिंह, सरगुजा

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में अवैध सट्टा मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के हृदय स्थल स्तम्भ चौक के एक घर से पुलिस ने छापा मारकर 73 मोबाइल, 234 एटीम कार्ड, 78 नग सीम, पासबुक 81, 13 पैन कार्ड, कई आधार कार्ड और 8 बार कोड भी जब्त किया है। विंज एप पर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा था, वहीं मुख्य आरोपी सुधीर गुप्ता फरार होने में कामयाब रहा है।

ये भी पढ़ें :  IPL 2026: CSK vs LSG मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन की पूरी जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि, जय स्तंभ के एक घर पर सट्टा खिलाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा और मौके से 73 मोबाइल, 234 एटीम कार्ड, 78 नग सीम, पासबुक 81, 13 पैन कार्ड, कई आधार कार्ड और 8 बार कोड भी जब्त किया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि, विंज ऐप में क्रिकेट पर सट्टा खिलाया है। वहीं मुख्य आरोपी सुधीर गुप्ता फरार हो गया है। 15 करोड़ के लेनदेन का भी खुलासा हुआ है।

ये भी पढ़ें :  दंतेवाड़ा में बड़ा खतरा टला! प्रेशर कुकर IED बरामद, CRPF की BDS टीम ने किया डिफ्यूज

सरगुजा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ने बताया कि ‘मुखबिर से हमें सूचना प्राप्त हुई की जय स्तंभ चौक के समीप एक मकान में क्रिकेट सट्टेबाजों का एक गिरोह सक्रिय है । हमने तत्काल विशेष टीम बनाकर मौके पर पहुंचे मौके से सिम कार्ड, मोबाइल, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, नकद बरामद किया। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है मुख्य आरोपी अभी फरार है।’

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *